Headline
मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय
आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या
महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश
ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश
‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज
‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार

बड़ी खबर -14 जून से दून में होगा धामी सरकार का बजट सत्र

देहरादून।उत्तराखंड विधानसभा सत्र को लेकर सरकार ने संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है।अब उत्तराखंड विधानसभा का सत्र 14 जून से लेकर 20 जून देहरादून विधानसभा में ही आहूत किया जाएगा. चारधाम यात्रा की वजह से सरकार को अपने निर्णय पर दोबारा फैसला करना पड़ा।

बता दें कि पहले उत्तराखंड विधानसभा के सत्र को गैरसैंण में आहूत करने की बात कही जा रही थी, लेकिन चारधाम यात्रा में उमड़ी भीड़ के बाद फैली अव्यवस्था के कारण सरकार ने इस पर दोबारा से विचार किया और अब उत्तराखंड विधानसभा सत्र 14 जून से लेकर 20 जून तक देहरादून विधानसभा में ही आहूत किया जाएगा।

पहले सरकार ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधान भवन में सात जून से विधानसभा सत्र आहूत करने पर सरकार ने सहमति जताई थी. अब सरकार को इस संबंध में पुनर्विचार को विवश होना पड़ रहा है. इसका बड़ा कारण चारधाम यात्रा को बताया जा रहा है. दरअसल, कोरोना महामारी के कारण दो साल बंद रही चारधाम यात्रा इस बार प्रारंभ हुई तो देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे।

उत्तराखंड विधानसभा सत्र की जगह को लेकर जो संशय बना हुआ था, वो खत्म हो गया है. उत्तराखंड विधानसभा की तरफ से जो कार्यक्रम भेजा गया है, उसके हिसाब से उत्तराखंड विधानसभा सत्र 14 जून से लेकर 20 जून देहरादून विधानसभा में ही आहूत किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top