Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

CM पुष्कर ने जागेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर नाराज कार्यकर्ताओं को मनाया

अल्मोड़ा।भाजपा-कांग्रेस के पास अब बागियों को मनाने का कल दोपहर तक का ही समय है। मुख्यमंत्री आज अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर विधानसभा सीट पर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने पूजा अर्चना करने के बाद टिकट न मिलने से नाराज पांडे से मुलाकात की।

चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो इसके लिए सीएम ने खुद मोर्चा संभाला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पार्टी में किसी प्रकार की नाराजगी नहीं है। सभी लोग संगठित होकर चुनाव लड़ रहे हैं। जहां कुछ जगहों पर कार्यकर्ता नाराज हैं, उनको मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की के अंदर लोकतंत्र है, हर किसी को अपनी बात रखने का हक है। लेकिन टिकट एक को ही मिलता है। सभी एकजुट हैं।

जागेश्वर विधानसभा से 2017 में पार्टी टिकट से चुनाव लड़ चुके सुभाष पांडेय को इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। पार्टी ने इस बार मोहन सिंह मेहरा को अपना प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद से वह नाराज चल रहे हैं। उनके समर्थकों ने उन पर निर्दल चुनाव का भी दबाव बनाया था। हालांकि उन्होंने नामांकन नहीं कराया।

उन्होंने कहा कि भाजपा पांच साल के विकास के कार्यकाल के आधार पर जनता के बीच जा रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किये है। गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाया है। प्रधानमंत्री मोदी का विजन उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्य में लाने का है। इसके लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का नारा है इस बार 60 के पार। इस नारे को पार्टी जनता के सहयोग से जरूर साकार करेगी। पूरे प्रदेश में बीजेपी की लहर है और भाजपा के प्रत्याशी सभी जगहों पर बहुमत से जीतेंगे। उनके साथ अल्मोड़ा विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी कैलाश शर्मा, जागेश्वर प्रत्याशी मोहन सिंह मेहरा मौजूद थे। इसके बाद वह द्वाराहाट, बागेश्वर के कपकोट विधानसभा जाकर नाराज कार्यकर्ताओं को मनाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जागेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर पहुंच पूजा-अर्चना की। उसके बाद वह नाराज कार्यकर्ता व टिकट के दावेदार सुभाष पांडे से मुलाकात की। आरतोला में सीएम ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया को दूर ही रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top