Headline
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने मंत्री जोशी को दी बधाई

नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ केक काटकर मंत्री जोशी ने मनाया जन्मदिवस

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस 25 से 31 जनवरी तक आयोजित हुए सेवा सप्ताह के समापन कार्यक्रम में आज सामुदायिक भवन गुनियालगाँव देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखण्ड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने प्रतिभाग किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का जन्म दिवस कैक काटकर धूमधाम के साथ जन् दिवस मनाया गया। जन्मदिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने जय श्री राम के नारे के साथ अपना संबोधन प्रारंभ किया और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को जन्मदिवस की बधाई दी और उनके दीर्घायु की कामना की।

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा इस सेवा सप्ताह के दौरान मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अनेकों स्थानों पर गरीब असहाय लोगों की मदद कर उनको जरूरत की चीज़े वितरित किए गए। उन्होंने कहा मंत्री गणेश जोशी ने लोगो के दिलों पर राज करते है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा उसके लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार गरीब वंचितों के कल्याण तथा महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी आर्थिक को मजबूत करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा गरीब लोगों का उत्थान होगा तो देश का उत्थान होगा। प्रदेश प्रभारी ने कहा केंद्र ओर राज्य सरकार ने सभी जन कल्याणकारी योजनाएं गरीब वंचितों और महिलाओं को केंद्रित कर बनाई गई है। उन्होंने कहा पिछले 10 वर्षो में मोदी और धामी सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को क्षेत्रवासियों को अयोध्या रामलला के दर्शन करने का भी जिक्र किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी के सभी पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं का अपार स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने जन्म दिवस पर देहरादून के पुरकुलगांव में बारात घर बनाने की घोषणा भी की। इस अवसर पर मंत्री जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, विशिष्ठ अतिथि के तौर पर राज्यमंत्री विनय रोहिला, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, बीजेवाईएम की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, महानगर अध्यक्ष सिद्दार्थ अग्रवाल, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर, भीमताल विधायक राम सिंह कैडा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल, पूनम नौटियाल, अनुराग, किरण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top