Headline
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने 260 गांवों के लिए रवाना किए तीन रथ, सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे

देहरादून।कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उत्तराखंड के 260 गांवों के लिए तीन कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।यह कौशल रथ लोगों को कौशल विकास की योजनाओं से रूबरू कराएंगे. साथ ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

उत्तराखंड कौशल विकास मिशन (यूकेएसडीएम), राज्य सरकार और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी), उत्तराखंड राज्य कार्यालय के तत्वावधान में तीन कौशल रथ (मोबाइल वैन) को रवाना किया गया।इस प्रक्रिया में कौशल विकास योजनाओं से जुड़ने के लिए इच्छुक युवाओं का पंजीयन भी किया जाएगा। पंजीकृत युवाओं से विभाग संपर्क कर उन्हें अभिरूचि एवं योग्यता के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ने के लिए जानकारी देकर प्रेरित करेगा।

इन रथों के माध्यम से प्रदेश सरकार की ओर से कौशल विकास के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं आईटीआई, लघु अवधि कौशल प्रशिक्षण, कौशल प्रतियोगिता की जानकारी सुदूर क्षेत्र के युवाओं को प्रदान की जाएगी। इस पहल से कौशल विकास कार्यक्रम में राज्य के युवा विशेषकर महिलाएं, अनुसूचित जाति/जनजाति के युवाओं की प्रतिभागिता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड कौशल विकास मिशन के माध्यम से लधु अवधि कोर्स, आईटीआई के माध्यम से दीर्धावधिक कोर्स और रोजगार कार्यालयों के माध्यम से कैरियर काउंसिलिंग संबंधी योजनाओं के जरिए युवाओं को दक्ष बनाया जाएगा. सौरभ बहुगुणा की मानें तो इसका उद्देश्य युवाओं को कुशल और हुनरमंद बनाने के लिए प्रेरित करना है। जिससे युवा स्वावलंबी भी बन सके।

उत्तराखंड में कौशल रथ के जरिए कौशल विकास को लेकर युवाओं को जागरूक करने की कोशिशें की जा रही है।इसी कड़ी में विभागीय मंत्री सौरभ बहुगुणा ने तीन कौशल रथ (मोबाइल वैन) को झंडी दिखाकर रवाना किया। ये कौशल रथ (मोबाइल वैन) 15 दिनों में राज्य के समस्त जिलों के 260 गांवों में जाकर विभाग की समस्त योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top