Headline
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, लगातार बर्फबारी के चलते शीतलहर की चपेट में आया समूचा प्रदेश 

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम लगातार बदलता जा रहा है। मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार 5 फरवरी यानि आज तक प्रदेश के 3000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले स्थनों पर बर्फबारी का अनुमान है। वहीं मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश और ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। चारों धामों में तापमान माइनस में है। ये बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। रुद्रप्रयाग में कालिशिला, चोपता तुंगनाथ, मदमहेश्वर घाटी के साथ ही चमोली जिले में हेमकुंड साहिब औली समेत हिमालय की चोटियों पर भी लगातार जोरदार बर्फबारी हो रही है।

राज्य के पहाड़ी जिलों में भारी बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर गाडिय़ों की आवाजाही बंद हो गई है। उत्तराखंड के 70 से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। पहाड़ की चोटियों पर दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी का क्रम जारी है। राज्य के मैदानी इलाकों में भी बारिश के साथ घना कोहरा है। उत्तराखंड के नैनीताल, हरिद्वार तथा ऊधमसिंह नगर जनपदों में कोहरे के चलते लोगों को काम करने में असुविधा हो रही है। उधर, देहरादून में बारिश के साथ ओले भी गिर रहे हैं। बारिश और ओलों से अचानक तापमान में गिरावट आ गई है। लोग अपने घरों में बैठ कर ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

उत्तराखंड के अधिकतर क्षेत्रों में तापमान में 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले दो दिन राज्य में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3,000 से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी मात्रा में बर्फबारी होगी और राज्य के मैदानी जिलों में कहीं-कहीं गरज- चमक के साथ ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। देर शाम बदरीनाथ, श्री हेमकुंड साहिब, औली व गौरसों में बर्फबारी हुई जिससे पूरे पहाड़ी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप है। चमोली जिले में बदरीनाथ हाइवे हनुमान चट्टी से 3 किमी आगे बीते दिनों हुई बर्फबारी के चलते बंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top