Headline
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार

पर्यावरण संरक्षण हेतु कला को बढ़ावा ज़रूरी: सतपाल महाराज

देहरादून। सतपाल महाराज, उत्तराखंड संस्कृति, पर्यटन, पीडब्लूडी एवं सिंचाई मंत्री ने 50 वें विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर प्रथम दून आर्टिस्ट कांक्लेव का उद्घाटन करते समय कहा कि कला को बढ़ावा दिये बिना पर्यावरण संरक्षण की कल्पना संभव नहीं है क्योंकि प्रकृति कलाकारों को प्रेरणा देती है और वे अपनी कलाकृतियों में प्रकृति को दर्शाते हैं। उन्होंने समाज से अपील की कि यदि प्रकृति का संरक्षण करना है तो कला को बढ़ावा देना होगा।

राजपुर रोड़ स्थित एक होटल में शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर प्रथम दून आर्टिस्ट कांक्लेव में बोलते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कलाकारों को समाज के संरक्षण की ओर उन्मुख करने के लिए एक साथ आगे आना न केवल राज्य बल्कि देश एवं संसार के पर्यावरण के लिए भी शुभ संकेत है।

विशेष अतिथि डॉ धनंजय मोहन, पीसीसीएफ एवं एमडी, उत्तराखंड वन विकास निगम; जो कि स्वयं एक विश्व प्रसिद्ध पक्षी वैज्ञानिक हैं ने आशा व्यक्त की कि पर्यावरण दिवस पर कलाकारों के एक मंच पर आने से संरक्षण के महान उद्देश्य में अतिशय सहायता मिलेगी.

म्यूज़ आर्ट गैलरी (होटल इंद्रलोक, राजपुर रोड) में आयोजित प्रदर्शनी में दून आर्ट काउंसिल से जुड़े तीस से ज़्यादा कलाकारों की पेंटिंग्स, फोटो, जंक आर्ट, शिल्प, एवं सिरैमिक्स आदि प्रदर्शित किये गये हैं.

ज्ञातव्य है कि पिछले महीने नामी चित्रकार जतिन दास के प्रयास से शहर के लगभग अस्सी कलाकारों ने मिलकर दून आर्ट काउंसिल बनाई थी जिसके द्वारा एक कलाकार सम्मेलन(काँक्लेव) के माध्यम से कला प्रेमियों तक पहुँचने की योजना बनाई गई थी.

शहर की प्रमुख आर्ट गैलरी में 20 जून तक सुबह 9 बजे से शाम 9 बजे तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में हर शाम 6 बजे कलाकार अपनी कला से संबंधित व्याख्यान भी देंगे।

इस अवसर पर आर्टिस्ट जितिन दास, आलोक लाल मोहित दानू अंजलि थापा अतुल शाह भूपेश भारती कपिल मिश्रा सतपाल गांधी सहित अनेक कलाकार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top