Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

हल्द्वानी घटना में घायल पत्रकारों की सुरक्षा, उपचार व मुआवजे की मांग को लेकर डीजीपी व डीजी सूचना से मिले पत्रकार 

देहरादून। आठ फरवरी को हल्द्वानी के बनफूलपुरा में हुई हिंसक वारदात में घायल पत्रकारों के उपचार, सुरक्षा प्रदान किए जाने व फूंके गए वाहनों का समुचित उचित मुआवजा देने के संदर्भ में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के एक प्रतिनिधमंडल ने आज पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार व महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी से भेंट की। दोनों आला अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि उनके स्तर से पत्रकारों की सुरक्षा, समुचित उपचार और फूंके गए वाहनों के बारे में उचित कदम उठाए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी, संगठन मंत्री तिलक राज, विनोद पुंडीर, उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल, यूनियन के देहरादून के जिलाध्यक्ष अनिल चंदोला, जिला महामंत्री योगेश रतूड़ी व यूनियन के वरिष्ठ सदस्य रूपेश कुमार आदि उपस्थित थे।

इसके यूनियन की अलावा अल्मोड़ा जिला इकाई व जसपुर तहसील इकाई ने भी इस बारे में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सक्षम अधिकारी को सौंपे। अल्मोड़ा में जिलाधिकारी विनीत कुमार को ज्ञापन सौंपने वालों में यूनियन के संरक्षक व प्रदेश प्रतिनिधि राजेंद्र रावत, जिलाध्यक्ष नवीन उपाध्याय, ​वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन जोशी, महामंत्री चन्दन नेगी, कोषाध्यक्ष प्रमोद जोशी शामिल थे।

जसपुर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने वालों में इस्लाम हुसैन, महेंद्र राही, सुशील चौहान, आलम रज़ा, अंकुर जैन, हसीब अहमद, तोफीक, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top