Headline
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई

बद्रीनाथ मंदिर को लेकर सीएम धामी और सपा नेता मौर्य के बीच ट्वीट वॉर

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी ट्वीट कर सीएम धामी को दिया जवाब

सपा नेता बद्रीनाथ मंदिर को बौद्ध मठ बताने सम्बन्धी बयान पर कायम

आखिर मिर्ची लगी न, अब आस्था याद आ रही है

अविकल उत्तराखण्ड

लखनऊ/देहरादून। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बद्रीनाथ धाम को बौद्ध मठ बताने के बाद ट्वीट वॉर और तेज हो गया है। गुरुवार की देर रात उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर मौर्य के बयान को हिंदुओं की आस्था पर प्रहार करार दिया था।

शुक्रवार को सपा नेता ने ट्वीट जारी कर सीएम धामी पर पलटवार किया। ताजे ट्वीट से यह साफ हो रहा है कि सपा नेता मौर्य अपने पुराने बयान पर टिके हुए हैं। ट्वीट में लिखा है कि – 8वीं शताब्दी तक बद्रीनाथ बौद्ध मठ था उसके बाद यह बद्रीनाथ धाम हिन्दू तीर्थ स्थल बनाया गया, यही सच है।

सीएम धामी की तरह मौर्य ने भी नाम के सीधे उल्लेख से बचते हुए इशारों में ही पलटवार किया। टवीट वार से यह साफ हो गया है कि बद्रीनाथ मंदिर को बौद्ध मठ बताने के बाद यह जंग तेज रफ्तार पकड़ेगी।

आखिर मिर्ची लगी न, अब आस्था याद आ रही है। क्या औरों की आस्था, आस्था नहीं है? इसलिए तो हमने कहा था किसी की आस्था पर चोट न पहुँचे इसलिए 15 अगस्त 1947 के दिन जिस भी धार्मिक स्थल की जो स्थिति थी, उसे यथास्थिति मानकर किसी भी विवाद से बचा जा सकता है। अन्यथा ऐतिहासिक सच स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए। 8वीं शताब्दी तक बद्रीनाथ बौद्ध मठ था उसके बाद यह बद्रीनाथ धाम हिन्दू तीर्थ स्थल बनाया गया, यही सच है।

सीएम धामी का ट्वीट

करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र भू बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम पर समाजवादी पार्टी के नेता द्वारा की गई टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है।
“महाठगबंधन” के एक सदस्य के रूप में समाजवादी पार्टी के एक नेता द्वारा दिया गया यह बयान कांग्रेस और उसके सहयोगियों की देश व धर्म विरोधी सोच को दर्शाता है।
यह विचार इन दलों के अंदर SIMI और PFI की विचारधारा के वर्चस्व को भी प्रकट करता है।

Pls clik- देखें, स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर सीएम धामी का ट्वीट

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhandcm-dhami-termed-sp-leaders-comment-on-badrinath-temple-as-unfortunate/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top