Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

उत्तराखंड में बढ़ सकता है रोडवेज बसों और टैक्सियों का किराया, जल्द हो सकती है एसटीए की बैठक

देहरादून । उत्तराखंड में रोडवेज बसों और टैक्सियों का किराया जल्द बढ़ सकता है। इसको लेकर जल्द एसटीए की बैठक हो सकती है। परिवहन विभाग राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की बैठक की तैयारी में जुट गया। परिवहन आयुक्त रणवीर सिंह चौहान ने इसके संकेत दिए। सूत्रों के अनुसार एसटीए की बैठक 15 जून से पहले पहले प्रस्तावित है। इस बैठक में सार्वजनिक वाहनों के किराया में वृद्धि के बहुप्रतिक्षित प्रस्ताव पर भी निर्णय होना।

सूत्रों के अनुसार बस, टैक्सी, मैक्सी, सिटी बस आदि विभिन्न श्रेणियों में 15 से 40 फीसदी तक किराया बढ़ सकता है। किराया संशोधन समिति ने इसी अनुपात में किराया बढोत्तरी की सिफारिश की है। परिवहन कारोबारी पिछले काफी समय से किराया बढोत्तरी की मांग कर रहे हैं। दरअसल, एसटीए ने पिछली बार किराया बढोत्तरी वर्ष 2020 में की थी। तब डीजल की कीमत 55 रुपये के करीब थी।

इस वक्त डीजल का मूल्य 90 रुपये से करीब है। सूत्रों के अनुसार किराया संशोधन समिति ने रोडवेज, प्राइवेट बस, टैक्सी, मैक्सी, ऑटो रिक्शा, विक्रम के लिए डीजल-पेट्रोल मूल्य के आधार किराया दर बढ़ाने की सिफारिश की है। ई रिक्शा और एंबुलेस का किराया भी इस बार तय किया जा सकता है।

हिमाचल के समान किराया बढ़ाने की मांग: परिवहन कारोबारी सार्वजनिक वाहनों का किराया हिमाचल की तर्ज पर बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। कुमायू मोटर ऑनर्स यूनियन(केमू) के अध्यक्ष सुरेश डसीला का कहना है कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भौगोलिक रूप से करीब करीब एक समान हैं। लेकिन वाहनों के किराए में दो गुने का अंतर हैं।

हिमाचल में सार्वजनिक वाहनों के लिए प्रति किलोमीटर किराया सवा दो रुपये तक है। जबकि उत्तराखंड में यह महज डेढ़ रुपया है। हालिया दो साल के भीतर डीजल का मूल्य दोगुने के करीब पहुंच चुका है। छोटे वाहनों की वजह से भी बस आपरेटर के कारोबार को काफी धक्का लगा है। परिवहन विभाग को एसटीए की बैठक जल्द कर किराया बढोत्तरी पर सभी तथ्यों और व्यवहारिकता को ध्यान में रखते हुए ही निर्णय करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top