Headline
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम

आईपीएल 2024- राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज 

मुल्लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगी दोनों टीमे आमने -सामने 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 27वें मैच में पंजाब किंग्स की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ होगी। राजस्थान को आखिरी मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों करीबी मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा था। वहीं, पंजाब के किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने रोमांचक मैच में 2 रन से हराया था। ऐसे में दोनों टीमें जीत की पटरी पर लौटने के लिए बेताब होंगी। संजू सैमसन की टीम को पांच मैचों में सिर्फ एक हार मिली है और वह शीर्ष पर है, जबकि पंजाब पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ आठवें स्थान पर है।

पंजाब और राजस्थान के बीच रोमांचक मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब का यह नया होम ग्राउंड है और इस पर अभी तक सिर्फ दो मैच खेले गए हैं। इन दो मैचों में जमकर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली है। गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है और इस मैदान पर बैटिंग काफी आसान है। लास्ट मैच में पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगभग 183 रन का लक्ष्य चेज कर ही लिया था।मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top