Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

CM धामी से प्रदेश उद्योग व्यापार से जुड़े विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने की भेंट

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास कार्यालय सभागार में प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भेंट की तथा मुख्यमंत्री को चम्पावत उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय पर शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री को उद्योग व्यापर संगठनों के सदस्यों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए अनुरोध किया कि प्रदेश में बाहर से लाये गये कृषि उत्पाद पर मण्डी शुल्क की दरों में कम किये जाने, आपदा की स्थिति में व्यापारियों को सहायता उपलब्ध कराये जाने हेतु व्यापारी कोष के गठन, व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की धनराशि को 05 लाख से 10 लाख किये जाने तथा व्यापार मित्र की बैठक नियमित रूप से आयोजित किये जाने सहित अपनी विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यापारी संगठनों की समस्याओं से अवगत होते हुए उद्योग व्यापार मण्डल से जुड़े सदस्यों की समस्याओं का परीक्षण कर त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में व्यापारियों का बड़ा योगदान है। व्यापारी हमारे राज्य के ब्राण्ड एम्बेसडर भी हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हित में उद्योग व व्यापार मित्र की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जायेगा। प्रदेश के बजट में आम जनता के साथ ही प्रदेश उद्योग व्यापार से जुड़े संगठनों के सुझावों को भी सम्मिलित करने का प्रयास किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिये हमारी सरकार प्रयासरत है। राज्य में सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाते हुए विकल्प रहित संकल्प के साथ समस्याओं के समाधान का हमारा प्रयास है। प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिले इसके लिये भी हम प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों से अपेक्षा की कि वे किसी भी प्रकार की शिकायत हेल्पलाइन एप्प 1064 पर कर सकते हैं। उसमें उनका नाम गोपनीय रखा जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान धरना प्रदर्शन से नहीं बल्कि आपसी बातचीत के ही संभव है। हमारी मंशा सभी की समस्याओं का बेहतर ढंग से समाधान करने का है। सभी के लिये सरकार के दरवाजे बातचीत के लिये खुले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। पहले की अपेक्षा कई गुना यात्री प्रदेश में आये हैं। यात्रियों की सुविधाओं का हमें ध्यान रखना होगा। इससे देश व दुनिया में राज्य के प्रति अच्छा संदेश भी जायेगा तथा और अधिक यात्री व पर्यटन प्रदेश में आयेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top