Headline
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग

मेक्सिको में बर्ड फ्लू से पहली बार इंसान की हुई मौत, डब्ल्यूएचओ ने की पुष्टि 

मेक्सिको सिटी। बर्ड फ्लू घातक हो गया है। इस वायरस से दुनिया में पहली बार इंसान की मौत हुई है। इसकी पुष्टि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने की। रिपोर्ट के मुताबिक, डब्ल्यूएचओ ने बताया कि मेक्सिको में बर्ड फ्लू से 24 अप्रैल को एक 59 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई। व्यक्ति वायरस की चपेट में कैसे आया, इसकी जानकारी नहीं मिली। व्यक्ति मेक्सिको शहर के अस्पताल में बुखार, सांस में तकलीफ, दस्त और बेचैनी के बाद भर्ती कराया गया था।
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, मेक्सिको के पोल्ट्री फॉर्म में इंफ्लूएंजा एवियन (एच5एन2) वायरस होने की जानकारी मिली। हालांकि, मृतक व्यक्ति की बीमारी का स्रोत पता नहीं चला। संस्था ने बताया कि मेक्सिको में किसी व्यक्ति में वायरस की पुष्टि का पहला मामला है। हालांकि, अमेरिका में एच5एन1 बर्ड फ्लू के प्रकोप से संबंधित नहीं है। अमेरिका में 3 डेयरी फार्म श्रमिक वायरस की चपेट में आए हैं।
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, सामान्य आबादी के लिए बर्ड फ्लू का खतरा कम है। मेक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि वायरस से पीडि़त व्यक्ति के पोल्ट्री फॉर्म में या जानवरों के संपर्क में आने का कोई इतिहास नहीं था। व्यक्ति किडनी की गंभीर बीमारी और टाइप-2 मधुमेह से पीडि़त था। वह पहले से 3 सप्ताह से बिस्तर पर था। बाद में उसकी मौत हो गई। मंत्रालय ने कहा कि व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की जांच की गई, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। पीडि़त के आसपास और खेतों की जांच की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top