Headline
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश

कुदरत का कहर- भारी बारिश से आई बाढ़ ने मचायी तबाही, 47 लोगों की हुई मौत

कई घर हुए तबाह

बीजिंग।  चीन के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित गुआंग्डोंग प्रांत में भारी बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई है। चीन की सरकारी मीडिया ने कहा कि मीझोउ शहर में 38 अन्य लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसने कहा कि इसी शहर में इसके पहले नौ अन्य लोगों की मौत हुई थी। बता दें कि अप्रैल में ही चीन में 100 साल की सबसे भयावह बाढ़ की चेतावनी जारी की गई थी। इस दौरान भी चीन के कई प्रांत सैलाब में डूबे थे। इस सैलाब ने लाखों घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

दरअसल दक्षिण चीन का गुआंग्डोंग प्रांत मूसलाधार बारिश का प्रकोप झेल रहा है। हालत ये है कि दक्षिण चीन में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसकी वजह से कई इलाकों में जल-प्रलय जैसे हालात हो गए हैं। जिसके चलते लोगों को सुरक्षित ठिकानों में शिफ्ट किया गया है। जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन की वजह से सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके साथ ही फसलें भी नष्ट हो गईं हैं। अधिकारियों के अनुसार, बचाव दल की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं और प्रभावित क्षेत्रों में सहायता पहुंचा रही हैं।

इससे पहले गुरुवार को भूस्खलन, बाढ़ और अन्य आपदाओं से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए गुआंग्डोंग में इमरजेंसी रिस्पॉन्स के लेवल को बढ़ा दिया गया था। ताकि लोगों तक जल्दी मदद पहुंच सके। कई अन्य प्रांतों में पहले ही लेवल इमरजेंसी रिस्पॉन्स एक्टिव कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक चीन में बाढ़ का मौसम पिछले सालों के मुकाबले इस बार पहले शुरू हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top