Headline
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम

भाजपा सरकार में ही बहती है विकास की गंगा – गणेश जोशी

चमोली। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बदरीनाथ विधानसभा के पोखरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत रानो में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में विभिन्न महिला संगठन और पूर्व सैनिकों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। मंत्री गणेश जोशी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का फीड बैक भी लिया।

उन्होंने कहा पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभालते ही कहा था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। कहा कि एक बेटी मजबूत होती है तो घर मजबूत होता है प्रदेश मजबूत होता है देश मजबूत होता है। आज बेटियों को बचाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा आज हमारी सरकार समूह में माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने के साथ ही उनकी आजीविका बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे है। मंत्री ने कहा भाजपा सरकार की मंशा साफ है और विकास की गंगा बहती है तो सिर्फ भाजपा सरकार में ही सम्भव है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में देश भर में तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पद चिन्हों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वर्ष 2025 तक 1.50 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया गया है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव प्रचार के अपने तीन दिवसीय प्रवास से लौटने के बाद श्रीनगर में प्रेसवार्ता कर कहा कि बद्रीनाथ वासियों ने भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों पर विश्वास जताते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा में कमल खिलाना तय है।

इस अवसर पर महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा भंडारी, काजल भंडारी, ग्राम प्रधान चंद्र सिंह भंडारी, महिला मंगल दल अध्यक्ष बामोद ग्राम पंचायत गुड्डी देवी , पीबीओआर अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, रि. कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी, पार्षद मंजीत रावत, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धीरवाण, उर्मिला भंडारी सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top