Headline
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत बोले – “उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालयों में रखे जाएंगे योग प्रशिक्षक’

देहरादून।उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालयों में अब छात्रों को योगाभ्यास भी करवाया जाएगा। इसके लिए महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षक रखे जाएंगे।उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने इस बात के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नैक एक्रिडिएशन की निगरानी एवं सुझाव हेतु एक उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग में इसी शैक्षणिक सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन के लिये राज्य स्तरीय समिति द्वारा तैयार विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रमों के ढ़ांचे को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर दी जायेगी।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार शासकीय आवास में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली।जिसमें उन्होंने राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ योग प्रशिक्षण देने के लिये इसी सत्र से नियत वेतनमान पर एक-एक योग प्रशिक्षक तैनात करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।विभागीय मंत्री ने कहा योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति का अधिकार गेस्ट फैकल्टी की भांति संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों को दिया जाएगा।

रावत ने बताया देहरादून में स्वीकृत राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के निर्माण का कार्य इसी वर्ष शुरू कर दिया जायेगा।इसके लिये उन्होंने संशोधित डीपीआर तैयार कर शीघ्र शासन को प्रेषित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।सूबे के राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नैक एक्रिडिएशन की तैयारियों की निगरानी एवं सुझाव हेतु विभागीय सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी।उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा नैक एक्रिडिएशन मिलने के बाद राज्य के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को यूजीसी से अतिरिक्त अनुदान मिल सकेगा, जिसके लिये सरकार हर संभव प्रयास करेगी।

उन्होंने बताया राज्य के उच्च शिक्षा विभाग में इसी शैक्षणिक सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तरीय समिति द्वारा तैयार विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रमों के ढ़ांचे को शीघ्र अंतिम रूप देकर लागू कर दिया जायेगा।इससे पूर्व निजी विश्वविद्यालयों के संचालकों एवं कुलपतियों के साथ एक बैठक की जाएगी. जिससे नये पाठ्यक्रम लागू करने में उनके सुझावों को भी शामिल किया जा सके।

सूबे के राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ-साथ स्वस्थ रहने के लिए योग का अभ्यास भी कराया जाएगा।जिसके लिये प्रत्येक विश्वविद्यालय परिसर एवं महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षक तैनात किये जायेंगे।देहरादून में प्रस्तावित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु संशोधित डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top