Headline
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

रुद्रप्रयाग। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आज जनपद रुद्रप्रयाग में केदारनाथ विधानसभा के अंतर्गत सतेराखाल मंडल के दुर्गाधार स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में भाजपा के सदस्यता अभियान तथा आगामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव की रणनीति और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता अजेय कुमार ने भाजपा सदस्यता अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने की अपील की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आगामी उपचुनाव की रणनीती तथा भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी सदस्यता अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने का आव्हान किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के देशभर में 18 करोड़ से अधिक सदस्य है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि यह दशक उत्तराखंड का दशक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है,और प्रधानमंत्री मोदी बाबा केदारनाथ के अनन्य भक्त भी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में वर्ष 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ धाम में तेजी से विकास कार्य हुए है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बीते जुलाई माह में रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेष सहायता राशि 9.08 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। जिससे 05 हजार से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि निश्चित ही आगामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा भरी मतों से विजयी होगी। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को समूह द्वारा तैयार किए गए बैग भेंट किया।

इस अवसर पर विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, आदित्य कोठारी, जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन भट्ट, राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल, विक्रम कंडारी, जिला महामंत्री भारत भूषण सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top