Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

मिथुन चक्रवर्ती को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित

8 अक्तूबर को ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ समारोह में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र ने दी बधाई 

नई दिल्ली। मिथुन चक्रवर्ती को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें 8 अक्तूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। मिथुन चक्रवर्ती के लिए इस पुरस्कार का एलान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया है। अभिनेता को प्रधानमंत्री नरेंद्र ने भी बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा कर मिथुन चक्रवर्ती को बधाई दी है। इसके अलावा पुरस्कार का एलान होते ही मिथुन चक्रवर्ती ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीएम नरेंद्र मोद ने पोस्ट साझा कर लिखा है, ‘मुझे खुशी है कि मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है’।

आगे लिखा है, ‘वे सांस्कृतिक प्रतीक हैं, जिन्हें उनकी बहुमुखी प्रस्तुतियों के लिए पीढ़ियों से सराहा जाता रहा है। उन्हें बधाई और शुभकामनाएं’। वहीं अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी इस मौके पर काफी भावुक नजर आए। एक्टर ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा, ‘कभी सोचा नहीं था, मेरे पास शब्द नहीं हैं’। मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, ‘मैं सच बोलूं तो मेरे पास कोई भाषा ही नही है। न मैं हंस सकता हूं और न ही खुशी से रो सकता हूं। ये इतनी बड़ी चीज है, कैसे बताऊं। मैं कोलकाता की जिस जगह से आया हूं, फुटपाथ से उठकर यहां तक आया, उस लड़के को इतना बड़ा सम्मान मैं सोच भी नहीं सकता’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top