Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

देहरादून: ‘शब्दावली’ के अंतिम दिन हिंदी साहित्य पर चर्चा, युवाओं से हिंदी को बढ़ावा देने का आह्वान

देहरादून। हिंदी साहित्य सम्मेलन एवं राजभाषा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित ‘शब्दावली’ के अंतिम दिन साहित्यिक रचनाओं और हिंदी के महत्व पर गहन चर्चा की गई। इस तीन दिवसीय आयोजन का समापन साहित्य प्रेमियों, लेखकों, कवियों और अनुवादकों के बीच संवाद से हुआ, जहां युवाओं से हिंदी साहित्य को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी और वैली ऑफ वर्ड्स के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के अंतिम दिन लेखिका जोराम यालाम नाबाम की पुस्तक ‘गाय गाइका की औरतें’ पर चर्चा की गई। लेखिका ने पुस्तक के शीर्षक की गहराई और भावनात्मक पहलुओं पर प्रकाश डाला। उनके साथ, लेखिका भारती शर्मा और कवयित्री ममता किरण ने भी अपनी विचार साझा किए।

‘राहुल सांकृत्यायन का साहित्य में योगदान’ विषय पर हुए दूसरे सत्र में वरिष्ठ कवि लक्ष्मी शंकर बाजपेयी, अंजुम शर्मा और दिव्यांशु शर्मा ने राहुल सांकृत्यायन के जीवन और उनके यात्रा वृतांतों पर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा, साहित्य पर आधारित एक क्विज़ का आयोजन हुआ जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शाम के सत्र में वरिष्ठ कवि पद्मश्री लीला धर जगूड़ी ने स्वरचित कविताओं का पाठ किया। उनके साथ युवा कवियों ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर साहित्यिक रंग बिखेरा।

कार्यक्रम के अंत में आयोजित काव्य संध्या और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। टीम नटरंग के नृत्य, आइना थिएटर ग्रुप की नाट्य प्रस्तुति और टीम नंदाज़ के गीतों ने खूब तालियां बटोरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top