Headline
इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक
‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक
धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
सीएम धामी ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन
सीएम धामी ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 

‘हरीश रावत एक घिसा पिटा मोहरा, पार्टी ने बनाया बलि का बकरा’-बिशन सिंह चुफाल

हल्द्वानी।बुधवार को कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल लालकुआं विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी मोहन बिष्ट के प्रचार में पहुंचे। जहां उन्होंने बिंदुखत्ता में मोहन सिंह बिष्ट के पक्ष में वोट मांगे और जनसंपर्क अभियान भी चलाया। इस दौरान बिशन सिंह चुफाल ने राज्य सरकार की उपलब्धि को गिनाते हुए लोगों से मोहन सिंह बिष्ट के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि मोहन सिंह बिष्ट को लालकुआं विधानसभा सीट से भारी समर्थन मिल रहा है और वो यहां से जीतकर बीजेपी के विधायक बनेंगे. राज्य में भी बीजेपी की सरकार बनेगी. हरीश रावत के लालकुआं विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर चुफाल ने कहा कि हरीश रावत धारचूला, हरिद्वार, किच्छा से चुनाव लड़ चुके हैं. ऐसे में अब लालकुआं आए हैं।

चुफाल का कहना है कि हरीश रावत कोई नया चेहरा नहीं हैं. हरीश रावत एक घिसा पिटा मोहरा हैं. अगर उनको चुनाव जीतना था तो जहां से वो चुनाव हारे थे, वहीं से ही लड़ते. इस दौरान उन्होंने कहा कि हरीश रावत को लालकुआं से चुनाव लड़ा कर उनकी पार्टी ने केवल उनको बलि का बकरा बनाया है।

लालकुआं विधानसभा सीट हॉट सीट बन गई है. कांग्रेस के कद्दावर नेता हरीश रावत खुद इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. जबकि, बीजेपी से मोहन सिंह बिष्ट मैदान में हैं. ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल बन गयी है. लिहाजा, इस सीट पर हर हाल में चुनाव जीतने के लिए दोनों पार्टियों ने पूरा दम लगा रखा है. इतना ही नहीं कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल डीडीहाट विधानसभा सीट में अपना प्रचार छोड़, यहां बीजेपी प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट के प्रचार में पहुंचे हैं. चुफाल यहां मोहन सिंह बिष्ट के पक्ष में वोट मांगते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top