Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

खोखे के अंदर मांस पकाने के मामले में तीर्थ समाज के लोगों ने खोखा स्वामी की जमकर की धुनाई 

खोखा स्वामी को हिरासत में लेकर काटा चालान 

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में एक खोखे के अंदर मांस पकाने के मामले में तीर्थ पुरोहित समाज के लोगों ने खोखा स्वामी की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आए एक सिक्योरिटी गार्ड को भी डंडों से पीटा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोखा स्वामी को हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट के तहत चालान कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को हरिद्वार-ऋषिकेश राजमार्ग पर सर्वानंद गंगा घाट के सामने एक खोखे में मांस बनाने की जानकारी किसी ने तीर्थ पुरोहित समाज से जुड़े लोगों को दी।

इसके बाद तीर्थ पुरोहित एकत्र होकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मांस मिलने पर खोखा स्वामी की पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे बिजली घर के सिक्योरिटी गार्ड को भी पीट दिया। उस पर डंडे से हमला कर दिया। हमला होने पर सिक्योरिटी गार्ड भाग निकला। इसके बाद लोगों ने खोखा स्वामी को पीटा। खोखे में तोड़फोड़ कर दी गई।

हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खोखा स्वामी को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि खोखा स्वामी नॉनवेज खा रहा था। नॉनवेज वहां बनाया गया या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस एक्ट में खोखा स्वामी का चालान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top