Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

नहीं चल पाई इन टीवी कलाकारों की शादी, कुछ सालों में ही तलाक तक पहुंची बात

मुंबई।बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा के रिश्तों में फिर से खटास आ गई है। शादी के कुछ ही समय बाद दोनों के रिश्तों में उतार-चढ़ाव आने शुरू हो गए थे और अब दोनों के बीच मतभेद इतने बढ़ गए हैं कि चारू और राजीव ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया है। दोनों जल्द ही फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी डालेंगे। लेकिन सिनेमा जगत में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। चारू असोपा और राजीव सेन के अलावा भी टीवी के ऐसे कई कपल्स रहे हैं, जिनकी शादी कुछ ही वर्षों में टूट गई। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर जिनका रिश्ता कुछ समय भी नहीं चला।

जेनिफर विंगेट-करण सिंह ग्रोवर

टीवी के सबसे चहेती जोड़ियों में से एक जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर का रिश्ता भी फैमिली कोर्ट में खत्म हुआ। ‘दिल मिल गए’ के सेट पर प्यार में पड़ने के बाद दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। लेकिन शादी के दो साल बाद यानी 2014 में दोनों अलग हो गए थे। तलाक के बाद जेनिफर विंगेट अभी तक सिंगल हैं, लेकिन करण सिंह ग्रोवर ने एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ शादी कर ली है।

सारा खान- अली मर्चेंट

टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के चौथे सीजन में नजर आए अली मर्चेंट और सारा खान की लव स्टोरी वहीं से शुरू हो गई थी। दोनों ने ‘बिग बॉस’ के घर में ही शादी रचा ली थी। लेकिन उनकी यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा जाता है कि सारा और अली की शादी शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए करवाई गई थी।

निशा रावल-करण मेहरा

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के नैतिक यानी करण मेहरा ने अभिनेत्री निशा रावल को डेट करने के कुछ समय बाद शादी की थी। लेकिन दोनों की शादी मात्र नौ साल चल पाई थी। इन दोनों का रिश्ता बहुत ही गंदे तरीके से खत्म हुआ था, दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर तरह-तरह के आरोप लगाए थे। जहां निशा ने करण पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, वहीं करण ने निशा को धोखेबाज बताया था।

करण सिंह ग्रोवर-श्रद्धा निगम

आप सभी को जानकर हैरानी होगी कि ‘दिल मिल गए’ सीरियल में नजर आए करण सिंह ग्रोवर इंडस्ट्री में आने से पहले ही शादीशुदा थे। उन्होंने साल 2008 में श्रद्धा निगम से शादी की थी, लेकिन इनकी शादी एक साल भी नहीं टिक पाई थी। कहा जाता है दोनों के रिश्ते में खटास का कारण करण की को स्टार और अभिनेत्री जेनिफर विंगेट थीं। करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम ने 2009 में अलग होने का फैसला कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top