Headline
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास

CBSE 12th Result के परिणाम इस तारीख तक आ सकते हैं, जानें चेक करने का तरीका

दिल्ली।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा बारहवीं की टर्म-2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2022 से लेकर 15 जून, 2022 तक किया गया था। परीक्षा देशभर के हजारों केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। बता दें कि सीबीएसई की ओर से कोरोना महामारी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षा को दो सत्र टर्म-1 और टर्म-2 में बांटा गया था। बारहवीं की परीक्षा में करीब 10 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। परीक्षा के बाद से ही छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

देश के विभिन्न शिक्षा बोर्ड की ओर से अब दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन सफलतापूर्वक करा लिया गया है। यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र बोर्ड आदि ने परीक्षाओं के परिणाम को भी जारी कर दिया है। कोरोना महामारी के बाद वापस से करोड़ों बच्चों की परीक्षाओं को सुरक्षित रूप से आयोजित कराना अपने आप में प्रशंसा योग्य काम है। इसी कड़ी में अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से भी दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप बारहवीं कक्षा के परिणाम को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकेंगे-:

छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।

अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।

इन वेबसाइट पर देख सकेंगे परिणाम

cbseresults.nic.in
results.gov.in
digilocker.gov.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top