Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

एमडी पीसी ध्यानी ने पावर ट्रांसमिशन सिस्टम का लिया जायजा

देहरादून। दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर पी०सी० ध्यानी, प्रबंध निदेशक, पिटकुल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गयी। खुशियों एवं प्रकाश के पर्व दीपावाली के अवसर पर पीक हॉर्स में संध्या 6बजे 1620 MW की अधिकतम विद्युत मांग रिकॉर्ड हुई जोकि विगत वर्ष दीपावाली के अवसर पर 1427 MW थी। पिछले साल के सापेक्ष लगभग 200MW विद्युत मांग में वृद्धि होने के उपरान्त भी पिटकुल ने प्रबंध निदेशक महोदय के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश की जनता को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की।

प्रबंध निदेशक महोदय ने स्वयं देहरादून शहर को विद्युत आपूर्ति करने वाले उपसंस्थानों १३२ केवी माजरा,१३२ केवी बिंदाल एवं २२० केवी हार्रवाला का पीक ऑवर्स में निरीक्षण किया साथ ही देर रात्रि तक निदेशक परिचालन एवं अन्य उच्च अधिकारियों ए०के० जुयाल, महाप्रबन्धक (मा०सं०), ईला पंत, मुख्य अभियंता मनोज कुमार, महाप्रबन्धक (वित्त), अधीक्षण अभियंता पंकज कुमार, एस०पी० आर्य, ललित कुमार, अमित सिंह, उत्तम कुमार एवं अधिशासी अभियंता मनोज कुमार, विनायक शैली रविन्द्र सैनी के साथ प्रांतीय भार निस्तारण केंद्र कंट्रोल रूम से राज्य की विद्युत आपूर्ति का भी निरीक्षण किया।

इसके साथ ही पूरे प्रदेश में पिटकुल में कार्यरत मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंताओ को प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा मुख्यालयों में ही तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं जिससे कि प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। प्रदेश के युवा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निरंतर मार्गदर्शन एवं समीक्षा बैठको में दिये गये निर्देशों के परिणामस्वरूप पिटकुल निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है एवं उनके प्रोत्साहन से सभी अधिकारी तथा कर्मचारीगण उत्साहपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं इसके साथ ही श्रीमती राधा रतूडी, मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन एवं अध्य्क्ष, पिटकुल तथा सचिव (ऊर्जा), उत्तराखंड शासन डॉ० आर० मीनाक्षी सुंदरम का उपरोक्त के अनुक्रम में समय-समय पर मार्गदर्शन प्राप्त होता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top