Headline
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव

आज से ही वोटिंग हो रही शुरू , ऐसे की जाएगी वोटिंग

देहरादून।यूं तो लोकतंत्र के चुनाव रूपी उत्सव में पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान करने की अलग ही बात है, मगर कोरोना काल में एहतियात भी जरूरी है। लिहाजा, इस दफा भारत निर्वाचन आयोग ने पोलिंग बूथ आने में असमर्थ 80 वर्ष से अधिक उम्र व दिव्यांग मतदाताओं को घर पर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराने का इंतजाम किया है। इसकी शुरुआत तीन फरवरी से रायपुर, देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र से की जा रही है।यह अभियान आठ फरवरी तक चलेगा।जिला निर्वाचन अधिकारी डा. आर राजेश कुमार के मुताबिक, पोस्टल बैलेट से घर पर बैठकर मतदान करने की व्यवस्था अनिवार्य नहीं है। जो व्यक्ति इसकी मांग कर रहे हैं, उन्हें पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराने का पूरा इंतजाम किया गया है। 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की बात करें तो 1758 ने घर से ही मतदान करने की इच्छा जताई है। इसी तरह 166 दिव्यांग मतदाताओं ने भी पोस्टल बैलेट से मतदान करने का आवेदन किया है।

सबसे पहले तीन फरवरी को रायपुर व देहरादून कैंट सीट से इसकी शुरुआत की जाएगी। लिहाजा, बुधवार को प्रेक्षक ने रिटर्निंग अधिकारी मनीष कुमार, डा. एसके बरनवाल व अन्य कार्मिकों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान किन बातों का ध्यान रखना है।ताकि मतदान की गोपनीयता बरकरार रहे।मतदाताओं के घर पर टीम पहुंचने की होगी वीडियो रिकार्डिंग 80 वर्ष से अधिक उम्र व दिव्यांग मतदाताओं को मतदान कराने के लिए जब टीम उनके घर पर पहुंचेगी तो इसकी वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी। साथ ही हर एक मतदाता के घर का रूट चार्ट भी तैयार किया जाएगा।मतदान के बाद सभी पोस्टल बैलेट पूरी सुरक्षा व गोपनीयता के साथ मुख्य कोषागार स्थित स्ट्रांग रूम में रखे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top