Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर की नीलामी का पहला चरण पूरा, इस नंबर पर लगी सबसे मंहगी बोली

0002 नंबर के लिए लगी आठ लाख 61 हजार की सबसे मंहगी बोली

23 रजिस्ट्रेशन नंबरों की हुई नीलामी 

नीलामी में ये नंबर रहे टॉप 5 में शामिल

हल्द्वानी। परिवहन विभाग ने यूके 04 एपी सीरीज के लिए वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर की नीलामी का पहला चरण रविवार को पूरा कर लिया। तीन दिन तक चली प्रक्रिया में रविवार तक 23 रजिस्ट्रेशन नंबरों की नीलामी हुई। इस दौरान आठ लाख 61 हजार की सबसे मंहगी बोली 0002 नंबर के लिए लगी। दूसरी मंहगी बोली 9999 नंबर के लिए दो लाख 30 हजार पर खत्म हुई। वहीं 0001 और 0005 नंबर के आवंटन में तकनीकी समस्या आई। इस कारण इन दोनों नंबरों की बोली होल्ड कर दी गई।

विभाग ने शुक्रवार को नई सीरीज के लिए ऑनलाइन नीलामी शुरू की थी। इसमें वीआईपी नंबर लेने वालों ने खूब उत्साह से भाग लिया। सबकी निगाहें 0001 नंबर पर थीं, मगर वह होल्ड होने के कारण 0002 नंबर ने फिलहाल सबसे बड़ी नीलामी का खिताब जीत लिया। रविवार को 23 रजिस्ट्रेशन नंबरों की नीलामी हुई, इसी में 0002 नंबर ने सर्वोच्च स्थान बनाया। इसके नंबर के लिए नीलामी 25 हजार रुपये से शुरू हुई थी। सबसे कम बोली वीआईपी नंबरों में से 9000 नंबर और 0777 नंबर पर 10,000 रुपये की रही। सीरीज का अगला चरण 15 नवंबर को शुरू होगा।

नीलामी में ये नंबर रहे टॉप 5 में शामिल-

  • यूके 04 एपी 0002 8,61,000 रुपये
  • यूके 04 एपी 9999 2,30,000 रुपये
  • यूके 04 एपी 0006 1,22,000 रुपये
  • यूके 04 एपी 0005 1,00,000 रुपये
  • यूके 04 एपी 7777 75,000 रुपये

नीलामी के दौरान 0001 और 0005 की नीलामी रुक गई। नीलामी का समय खत्म होने से छह मिनट पहले ही आवेदकों की लैपटॉप की स्क्रीन पर लिखकर आने लगा- ‘अब बोली नहीं बढ़ाई जा सकती’। तब तक 0001 की बोली 4,86,000 रुपये और 0005 नंबर की बोली एक लाख रुपये तक पहुंची थी। लोगों ने परिवहन विभाग से शिकायत की। इसके बाद दोनों नंबर होल्ड किया जाना बता दिया गया। अनुमान लगाया जा रहा था कि 0001 नंबर की बोली 10 लाख रुपये तक जा सकती थी।

नीलामी के दौरान दो रजिस्ट्रेशन नंबरों के आवंटन में समस्या आ गई। इन नंबरों की नीलामी होल्ड कर दी गई है। एनआईसी दिल्ली को इसकी जानकारी दी गई है। अगर किसी आवेदक के पास इन नंबरों के सफल बोलीदाता के रूप में दिख रहा है तो वह ऑनलाइन शेष रुपये जमा न करें, अभी ये नंबर किसी को नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top