Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

लालू प्रसाद यादव घर में सीढ़ी से गिरे, कंधे की हड्डी टूटी

पटना।घर में सीढ़ी से गिर जाने के कारण राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की कंधे की हड्डी टूट गई है।उनका इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां से आराम के लिए उन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

किडनी ट्रांसप्लांट के लिए जा सकते हैं सिंगापुर

लालू कई बीमारियों से जूझ रहे हैं, जिनमें सबसे बड़ी परेशानी उन्हें हुई टाइप-2 डायबिटीज और ब्लड प्रेशर हैं। उनका इलाज करने वाले दोनों सीनियर डॉक्टरों के अनुसार, लालू प्रसाद 15 बीमारियों से पीड़ित हैं। इनमें सबसे बड़ी चिंता उनकी अनियंत्रित डायबिटीज है, जो पूरी तरह इन्सुलिन पर निर्भर हैं। किडनी ट्रांसप्लांट के सिंगापुर जाने की पासपोर्ट वाली अड़चन भी कोर्ट से दूर हो गई है. हालांकि सीढ़ियों से गिर जाने के बाद लालू यादव के समर्थक काफी चिंतित हैं।

किडनी की बीमारी से भी हैं ग्रसित:

गौरतलब है कि लालू यादव पहले से ही किडनी समेत अन्य दूसरी बीमारी से ग्रसित हैं। हाल ही में लालू यादव जेल से जमानत पर रिहा होकर दिल्ली से पटना पहुंचे थे।लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर भी जाने वाले हैं। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव पिछले एक साल से सिंगापुर के डॉक्टर के संपर्क हैं।पिछले साल नवंबर में भी इस बात की चर्चा हुई थी कि वे सिंगापुर में अपना किडनी ट्रांसप्लांट करा सकते हैं।

लालू यादव खतरे से बाहर

लालू यादव को कंकडबाग के एक अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. डॉक्टरों ने तुरंत ही इलाज शुरू कर दिया. सबसे पहले उनका एक्स-रे हुआ फिर पूरे बॉडी की MRI की गई. रिपोर्ट के आधार पर पता चला कि उनके कंधे पर माइग्रेन फ्रेक्चर है. डॉक्टरों ने उनका कच्चा प्लास्टर लगाकर उन्हे डिस्चार्ज कर दिया. फिलहाल लालू यादव घर आ गए हैं. उनकी हालत खतरे से बाहर है।

राजधानी पटना से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने घर में सीढ़ी पर चढ़ने के दौरान गिर गए।उन्हें कंधे और कूल्हे पर चोट आई है. आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी जांच की गई।दाहिने कंधे में चोट आने के कारण लालू यादव दर्द से कराह रहे थे. कमर में भी चोट आई थी. डॉक्टरों ने बिना देरी किए जांच की और रिपोर्ट के मुताबिक उनका इलाज शुरू किया।बताया जा रहा है कि उनके कंधे की हड्डी में माइग्रेन फ्रेक्चर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top