Headline
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, विधायक सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को एक और बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के दो बार के विधायक सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गये है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बिट्टू का बयान: ‘AAP ही आम आदमी का दर्द समझने वाली पार्टी’
आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू ने कहा कि अगर कोई पार्टी आम आदमी के दर्द को समझने वाली है, तो वो आम आदमी पार्टी है। उन्होंने कहा, “हर छोटे से बड़े आदमी का दर्द सुनने वाले, गरीबों के मसीहा अरविंद केजरीवाल के कंधे से कंधा मिलाकर हम सभी दिल्ली को आगे बढ़ाएंगे।”

तिमारपुर से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं बिट्टू
सूत्रों के मुताबिक, सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र से आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार के रूप में उतर सकते हैं। उनकी आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद, चुनावी मौसम में एक के बाद एक कई प्रमुख नेता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

AAP में शामिल हुए नए चेहरे
इस बीच, गुरुवार को पद्मश्री से सम्मानित जीतेंद्र सिंह शंटी ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी। इसके अलावा, यूपीएससी शिक्षक और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा ने भी हाल ही में AAP का हिस्सा बनने का निर्णय लिया।

AAP ने जारी की 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर फरवरी में चुनाव कराए जाने की संभावना है, क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म होगा।

इस प्रकार, दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी का जनाधार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, जबकि बीजेपी को लगातार झटके लग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top