Headline
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज

कृषि बिल के विरोध में राजभवन कूच कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

कृषि बिल के विरोध में राजभवन कूच कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की
बीच सड़क में धरने पर बैठ गए कांग्रेसी, मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। केंद्र सरकार की नीतियों तथा संसद में पास कृषि बिलों के विरोध में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राजभवन कूच कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने राजभवन से पहले ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच खूब धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेसियों ने बीच सड़क में धरने पर बैठकर मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सोमवार को कांग्रेस के देशभर में प्रस्तावित प्रदर्शन के तहत देहरादून में भी कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से ही कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जुटना शुरू हो गए थे। कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि संसद के बीते मानसून सत्र में पास किए गए तीन काले कानून देश के 65 करोड़ किसानों को गुलाम बनाने की बड़ी साजिश है। यदि देश में एमएसपी प्रणाली ही समाप्त हो जाएगी तो किसान अपनी फसल का मूल्य किस प्रणाली से तय करेगा। उन्होंने कहा कि अनाज व सब्जी मंडी समाप्त कर किसान को पंगु बनाने की साजिश है । आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में संशोधन कर मोदी सरकार ने जमाखोरी व कालाबाजारी को कानूनी रूप से वैध बना दिया।
कार्यकर्ताओं को सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विधायक ममता राकेश, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, पूर्व विधायक राजकुमार, किसान नेता धर्मपाल और जिला पंचायत रुद्रप्रयाग की पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने भी संबोधित किया।

सवा 12 बजे कांग्रेस मुख्यालय से कांग्रेस का राजभवन कूच शुरू हुआ, जो राजपुर रोड, दिलाराम बाजार से होता हुआ हाथीबड़कला पहुंचा। हाथीबड़कला में भारी पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व अन्य नेता सड़क में धरने पर बैठ गए और मोदी सरकार तथा भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। करीब पौने दो बजे एडीएम प्रशासन प्रदर्शनकारियों के बीच आए। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उनके माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा।

राजभवन कूच में पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल, शूरवीर सिंह सजवाण, दिनेश अग्रवाल, मंत्री प्रसाद नैथानी व मातबर सिंह कण्डारी, हाजी फुरकान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य, सेवादल अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, गणेश गोदियाल, शैलेंद्र रावत, जोत सिंह गुनसोला, रामयश सिंह, नारायण पाल, उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, महामंत्री संजय पालीवाल, विजय सारस्वत, महेश शर्मा, ताहिर अली, हरिकृष्ण भट्ट, लक्ष्मी राणा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top