Headline
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश

युवा कल्याण विभाग की अनूठी पहल, अनुसूचित जाति के युवाओं को ड्रोन सर्विस टैक्नीशियन प्रशिक्षण ट्रेड में देगी प्रशिक्षण

इस प्रशिक्षण से प्रदेश के युवा कर सकते है अपना स्वरोजगार, होगा आर्थिकी में सुधार- रेखा आर्या

देहरादून। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा अनुसूचित जातियों के लिये स्पेशल कम्पोनेन्ट प्लान के अधीन राज्य के अनुसूचित जाति के युवाओं को ड्रोन सर्विस टेक्निशियन प्रशिक्षण ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाना है। जिसका शासनादेश भी जारी हो गया है।

युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि जारी शासनादेश संख्या-304/VI-4/2024-51 (22) 13 टी०सी० दिनांक 21.06.2024 द्वारा अवमुक्त धनराशि 63,17,200/- (तिरेसठ लाख सत्रह हजार दो सौ) में से सर्टिफिकेट इन साफ्टवेयर टैक्नोलॉजी एवं ट्रेनिंग ऑन ड्रोन एप्लीकेशन ट्रेडों में व्यय न की जा सकने वाली धनराशि को वर्तमान प्रस्तावानुसार राज्य के अनुसूचित जाति के युवाओं को ड्रोन सर्विस टैक्नीशियन प्रशिक्षण ट्रेड में प्रशिक्षण दिये जाने हेतु राज्यपाल द्वारा सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गई है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अपने हुनर से स्वाबलंबी बनाकर विकास के कीर्तिमान स्थापित करने में सक्षम बनाना है। इस योजना के माध्यम से युवा कौशल से सशक्त बनकर बेहतर कल का निर्माण कर सकते हैं, जिससे विकसित गांव और विकसित प्रदेश का सपना साकार होगा।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अनुसूचित जाति के युवाओं को ड्रोन सर्विस टैक्नीशियन प्रशिक्षण ट्रेड व विभिन्न व्यवसायिक ट्रेडों में प्रशिक्षण दिए जाने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया व प्रदेश के सभी अनुसूचित जाति के युवाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top