Headline
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
गणेश चतुर्थी के शुभ दिन पर भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा ने परम पूज्य आध्यात्मिक गुरु निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. कैलाशानंद गिरि जी महाराज और योग गुरु स्वामी रामदेव से की भेंट

राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या

महाराज ने किया चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन

देहरादून। आजादी की लड़ाई में वीर सावरकर जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अंडमान निकोबार की जिस जेल में वीर सावरकर जी को रखा गया। अपने जीवन में एक बार उसे देखने अवश्य जाएं। उक्त बात प्रदेश के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित कलाकारों को संबोधित करते हुए कही।

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बुधवार को घंटाघर स्थित एनएचबी कंपलेक्स में “उत्तरा समकालीन कला संग्रहालय” (आर्ट गैलरी) में राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शन के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने चित्रकला प्रदर्शनी में भाग ले रहे कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में भाग लेने वाले उत्तराखंड के जिन शहीदों को हम लोग भूल चुके हैं, चित्रकला प्रदर्शनी के माध्यम से कलाकारों ने उन शहीदों को याद कर एक सराहनीय प्रयास किया है।

आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन के पश्चात संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अपना जीवन होम करने वाले वीर सावरकर जी जिस जेल में आजीवन कारावास के दौरान रहे हमें जीवन में एक बार उसे जरूर देखना चाहिए। आजादी की लड़ाई में अपना जीवन बलिदान करने वाले उत्तराखंड के महान सपूत चंद्र सिंह गढ़वाली एवं जयानंद भारती के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

संस्कृति मंत्री श्री महाराज ने कहा कि वह राज्य में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ हमेशा कलाकारों को सम्मान देने के पक्ष में रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश में ललित कला, नाट्य कला और साहित्य कला को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कलाकारों को भी इस हेतु समय-समय पर सरकार को अपने सुझाव देने चाहिए।

श्री महाराज ने देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और ललित कला अकादमी, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के चेयरमैन नंदलाल ठाकुर को भी इसके लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सचिव संस्कृति हरीश चंद्र सेमवाल, निदेशक श्रीमती बीना भट्ट, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त श्रीमती कुसुम पांडे, महेश पांडे, श्रीमती साक्षी कोठियाल, श्रीमती पुष्पा रावत, रविंद्र पडिहार, मनोज पांडे, अंशु मोहन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top