Headline
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

मनोज बाजपेयी ने पूरी की ‘द फैमिली मैन’ की शूटिंग

फिल्म इंडस्ट्री के वर्सेटाइल अभिनेता मनोज बाजपेयी ने सुपरहिट सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन की शूटिंग पूरी कर ली है। अभिनेता ने एक तस्वीर शेयर कर फैंस को झलक दिखाई। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में शूटिंग से पर्दे के पीछे (बीटीएस) की एक तस्वीर शेयर की। ‘द फैमिली मैन’ में मनोज बाजपेयी के किरदार का नाम ‘श्रीकांत तिवारी’ रहता है, जो मध्यमवर्गीय व्यक्ति है और वह जो राष्ट्रीय जांच एजेंसी की एक ब्रांच थ्रेट एनालिसिस एंड सर्विलांस सेल (काल्पनिक) के लिए सीक्रेट रूप से अधिकारी के रूप में काम करता है।

इस सीरीज की घोषणा जून 2018 में की गई थी। पहले सीजन की शूटिंग मुंबई, दिल्ली, केरल, जम्मू और कश्मीर के साथ ही लद्दाख में की गई थी और मई 2019 तक इसे पूरा कर लिया गया था। दूसरे सीजन की शूटिंग नवंबर 2019 में शुरू हुई थी और सितंबर 2020 में पूरी हो गई थी। इस सीरीज में मनोज बाजपेयी के साथ प्रियामणि, शरद केलकर, नीरज माधव, शारिब हाशमी, दलीप ताहिल, सनी हिंदुजा और श्रेया धनवंतरी भी हैं। सीरीज का निर्माण और निर्देशन राज और डीके ने किया है, जिन्होंने सुमन कुमार के साथ मिलकर कहानी और पटकथा भी लिखी है, जबकि डायलॉग सुमित अरोड़ा और कुमार ने लिखे हैं।

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु सीरीज के दूसरे सीजन में विलेन के रूप में नजर आई थीं। दूसरे सीजन के अंत में शो के तीसरे सीजन बनने का संकेत भी दिया गया था। मनोज बाजपेयी सत्या, कौन, गैंग्स ऑफ वासेपुर, वीर-ज़ारा, अलीगढ़, सोन चिरैया और गुलमोहर जैसी फिल्मों में दमदार काम कर चुके हैं। बाजपेयी हाल ही में दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं।

(आर एन एस )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top