Headline
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
गणेश चतुर्थी के शुभ दिन पर भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा ने परम पूज्य आध्यात्मिक गुरु निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. कैलाशानंद गिरि जी महाराज और योग गुरु स्वामी रामदेव से की भेंट

राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद खेल स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण, स्टेडियम में फैली अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

मुनिकीरेती( टिहरी)। आज माननीया खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने टिहरी जिले के मुनिकीरेती में स्थित पूर्णानंद स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया। खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने उप क्रीड़ा अधिकारी ऋतु जैन से स्टेडियम में संचालित किए जा रहे खेलो के बारे में जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने स्टेडियम में फैली अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की।

खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या को उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में स्टेडियम में 8 प्रकार के खेल संचालित हो रहे हैं,वही उन्होंने स्टेडियम में मैदान के समतलीकरण का विषय भी उठाया।

माननीया मंत्री महोदया ने कहा कि जल्द ही स्टेडियम के ग्राउंड को समतल किया जाएगा जिससे यहां खेलने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने जिला खेल अधिकारी को निर्देशित किया कि जल्द ही निदेशालय को इस विषय से अवगत कराएं और समस्या को दूर किया जाए। साथ ही मंत्री महोदया ने कहा कि यहां पर बालिका खेल छात्रावास की जरूरत महसूस होती है जिसको लेकर सम्बंधित अधिकारियों से बात कर जल्द ही इसके ऊपर कार्य किया जाएगा।

खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि जिस तरह से स्टेडियम का रख रखाव किया जाना चाहिए था उसमें कुछ कमियां देखने को मिली हैं , चूंकि यहां पर सुबह से देर शाम तक खिलाड़ी खेलने को आते हैं और उन्हें इन अव्यवस्थाओं के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है जो कि बेहद चिंताजनक विषय है। मंत्री महोदया ने कहा कि जल्द ही खेल स्टेडियम में व्यवस्थाएं बेहतर हो इसे लेकर जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया गया है।

इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी सुश्री ऋतु जैन जी,तहसीलदार नरेंद्रनगर श्री पीताम्बर सिंह रावत जी,वरिष्ठ प्रसाशनिक अधिकारी श्री डी. एस. रावत जी सहित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top