Headline
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

इन दो सरकारी बैंक ने ग्राहकों को दी राहत, 10 जुलाई से FD पर मिलेगा ज्यादा मुनाफा, फटाफट चेक करें डिटेल्स

दिल्ली।सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) और इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। Central Bank of India की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, नई दरें कल यानी 10 जुलाई 2022 से लागू होंगी। वहीं, पब्लिक बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाने की घोषणा की है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार बढ़ी हुई ब्याज दरें, 12 जुलाई, 2022 से प्रभावी होंगी।

जानिए लंबी अवधि के लिए एफडी दरें

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 2 साल से 3 साल में मैच्योर होने वाली जमाओं पर 5.30 फीसदी की ब्याज दर और 3 साल से 5 साल से कम अवधि में मैच्योर होने वाली जमाओं पर 5.35 फीसदी की ब्याज दर देना जारी रखेगा। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पांच साल या उससे अधिक और दस साल तक की मैच्योरिटी अवधि वाली लंबी अवधि की जमाराशियों पर 5.60 प्रतिशत की ब्याज दर का भुगतान करना जारी रखेगा।

111 साल पुराना है यह बैंक

यह नेशनल बैंक है। इसका 28 भारतीय राज्यों और देश के 8 केंद्र शासित प्रदेशों में से 7 में व्यापक नेटवर्क है। बैंक का 111 साल पुराना इतिहास है। इसकी स्थापना 1911 में हुई थी और देशभर में इसकी 4,594 ब्रांच हैं।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया FD दरें

15-30 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दर 2.90 प्रतिशत पर ही बनी हुई है। वहीं, बैंक 7-14 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर 2.75 प्रतिशत ब्याज दर देना जारी रखेगा। 46-90 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दर को 3.25 प्रतिशत से बढ़कर 3.35 प्रतिशत कर गई है, जबकि 31-45 दिनों में मैच्योर होने वाली जमाराशियों पर ब्याज दर को 2.90 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.00 प्रतिशत किया गया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अब 91 से 179 दिनों में मैच्योर होने वाली जमाराशियों पर जो ब्याज दर चुकाएगा, वह 3.80 प्रतिशत से बढ़कर 3.85 प्रतिशत हो गया है। 180 और 364 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर अब 4.35 प्रतिशत से अधिक 4.40 प्रतिशत की ब्याज दर का भुगतान किया जाएगा। जबकि 1 साल और 2 साल से कम की मैच्योरिटी वाली एफडी पर अब 5.25 प्रतिशत की ब्याज दर का भुगतान किया जाएगा। यह पहले 5.20 प्रतिशत था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top