Headline
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

…तो अब हरिद्वार के अखाड़े से होगी हरीश पुत्र वीरेंद्र की लांचिंग

हरीश रावत की पुरजोर डिमांड पर पुत्र वीरेंद्र को मिलेगा पॉलिटिकल ब्रेक

तो अब त्रिवेंद्र का मुकाबला करेंगे वीरेंद्र!

23 मार्च को रामपुर तिराहे से दून तक चलेगा पिता-पुत्र का राजनीतिक रथ

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस के टिकट को लेकर उतार चढ़ाव जारी है। कांग्रेस हाईकमान व प्रदेश के अन्य नेता पूर्व सीएम हरीश रावत को हरिद्वार से चुनाव लड़वाने पर जुटे हुए हैं। लेकिन हरदा अभी भी अपने पुत्र वीरेन्द्र को ही हरिद्वार के रण में उतारने की जिद पकड़े हुए है।

शुक्रवार की रात 10 बजे तक भी हरिद्वार और नैनीताल से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं हुआ। जबकि हाईकमान की पहली पसंद हरिद्वार से हरीश रावत और नैनीताल से पूर्व सांसद महेन्द्रपॉल बने हुए हैं।

बीते रोज सब कुछ फाइनल होने के बाद शुक्रवार को हरीश रावत ने एक बार फिर हाईकमान से अपने पुत्र वीरेंद्र रावत के लिए दबाव बनाया है। दिल्ली से मिल रही खबरों के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि हाईकमान हरीश रावत के पुत्र मोह के आगे झुक सकता है। और हरीश की जगह उनके पुत्र वीरेंद्र को कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित कर देगा।

सूत्रों का कहना है कि हरीश रावत की गुहार के बाद उनके पुत्र वीरेंद्र ही त्रिवेंद्र रावत के मुकाबले चुनावी जंग करते नजर आएंगे।

इस बीच, पूर्व सीएम ने 23 मार्च का कार्यक्रम भी जारी किया है। इस कार्यक्रम के तहत हरीश रावत सुबह 10 बजे रामपुर तिराहा शहीद स्थल से चुनावी अभियान का श्रीगणेश करेंगे। रुड़की, हरिद्वार हिट हुए रात 8 बजे तक  रिस्पना पुल, हरिद्वार रोड पहुंचेंगे।

इस काफिले में कांग्रेस के कई नेता भी शामिल होंगे। काफिले में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर वीरेंद्र रावत की राजनीतिक लांचिंग भी आकर्षण के केंद्र में रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top