Headline
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

हरीश के गणितीय ‘फार्मूले’ के आगे कांग्रेस आलाकमान झुका

कांग्रेस की फाइनल सूची से भाजपा राहत में

हरदा के रोड शो में पुत्र वीरेंद्र की हुई पॉलिटिकल लांचिंग

हरिद्वार से हरीश को चुनाव लड़ाने की रणनीति पर फिरा पानी

कांग्रेसी दिग्गजों ने चुनावी जंग से मुंह फेरा

हरिद्वार से हरीश के पुत्र वीरेंद्र व नैनीताल से प्रकाश जोशी चुनाव लड़ेंगे

अविकल थपलियाल

नई दिल्ली/देहरादून। आखिरकार कांग्रेस को पूर्व सीएम हरीश रावत की “अंकगणित” के आगे एक बार फिर झुकना पड़ा। और हरिद्वार से उनके पुत्र को ही चुनावी मैदान में उतारने पर विवश होना पड़ा। कांग्रेस के दिग्गजों का एक एक कर चुनावी मैदान से हटना भी एक तरह से वाक ओवर ही माना जा रहा है।

बीते दिनों नाम फाइनल होने के बावजूद दिल्ली में डटे हरीश रावत अपने पुत्र वीरेंद्र के लिए ही टिकट की गुहार लगाते रहे। हाईकमान वीरेंद्र को पहला चुनाव ही लोकसभा का लड़वाने के कतई मूड में नही थी। लेकिन हरीश रावत सूची जारी होने से पहले तक डटे रहे।

बहरहाल, कांग्रेस ने लम्बी जद्दोजहद व दबाव के बाद शनिवार को हरिद्वार व नैनीताल लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

जारी सूची के मुताबिक हरिद्वार से पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को टिकट दिया गया जबकि नैनीताल से प्रकाश जोशी को  टिकट दिया गया है।

प्रकाश जोशी भी वीरेंद्र की तरह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। नैनीताल-उधमसिंहनगर सीट पर पूर्व सांसद महेन्द्रपाल का नाम फाइनल हो गया था। लेकिन ऐन मौके पर नाम काट कर राहुल के करीबी प्रकाश जोशी को टिकट थमा दिया गया।

इसके अलावा कई दिन से जारी कशमकश के बाद लगभग रोज बदलते समीकरणों के बीच हरिद्वार में हरीश रावत का टिकट फाइनल कर दिया गया था। लेकिन अंदरूनी राजनीति व हरीश रावत की इच्छा का सम्मान करते हुए उनके पुत्र वीरेंद्र रावत को टिकट दिया गया है।

इस सीट पर भाजपा ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत को उम्मीदवार बनाया है।

पूर्व सीएम हरदा के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र से मधुर सम्बंध भी हैं। त्रिवेंद्र ने चुनाव अभियान तेज कर दिया है।

हरिद्वार में बसपा ने भावना पांडेय को टिकट दे अपना वोट बैंक एकजुट करने की कोशिश की है। हरिद्वार में कांग्रेस किंस तरह भाजपा व बसपा के वोट बैंक में सेंधमारी करती है। यह देखना भी दिलचस्प होगा।

उधर, नैनीताल से अजय भट्ट के मुकाबले अब युवा प्रकाश जोशी चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर महेन्द्र पाल,रंजीत रावत व भुवन कापड़ी के नाम की चर्चा थी।

हालांकि, हरीश रावत ने सूची सार्वजनिक होने से पहले नारसन बार्डर से रोड शो निकाल पुत्र वीरेंद्र की लांचिंग भी कर दी। हरिद्वार लोकसभा की विधसनसभा से उनकी पुत्री अनुपमा विधायक भी है।

बहरहाल,होली से ठीक पहले उत्तराखंड की पांचों सीट पर भाजपा व कांग्रेस के बीच ही मुख्य मुकाबला नजर आ रहा है। उम्मीद के मुताबिक कांग्रेस अपने दिग्गजों को चुनावी अखाड़े में उतारती तो जंग काफी रोचक होती। लेकिन दिग्गजों के स्वंय किनारे होने से भाजपा ने राहत की सांस ली है..

देखें चुनावी खबरें

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhandcongress-declared-candidates-in-haridwar-and-nainital/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top