Headline
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड की सबसे बड़ी केंद्रीयकृत रसोई का उद्घाटन CM धामी ने किया,35 हजार बच्चे के लिए बनेगा मिड डे मील

देहरादून।अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओर से सुद्धोवाला में बनाई गई केंद्रीयकृत रसोई का शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्घाघटन किया।इसके तहत 120 सरकारी विद्यालयों के 15500 छात्र-छात्राओं को पीएम पोषण कार्यक्रम के तहत मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

सुद्धोवाला में तकरीबन दो एकड़ भूमि में 10 करोड़ रुपये की लागत से इस रसोई का निर्माण किया गया है।अक्षय पात्र केंद्रीयकृत रसोई इस फाउंडेशन की उत्तराखंड में पहली और देश में 63वीं रसोई होगी।अक्षय पात्र फाउंडेशन का उद्देश्य है कि देश में कोई भी बच्चा भूख और कुपोषण के कारण शिक्षा से वंचित न रह पाए। इसी सोच के साथ अक्षय पात्र केंद्रीयकृत रसोई की शुरुआत की गई है।

सुद्धोवाला में बनी अक्षय पात्र केंद्रीयकृत रसोई से 35 हजार स्कूली बच्चों को रोजोना मिड डे मील उपलब्ध करवाया जाएगा।इस रसोई के शुरू होते ही फाउंडेशन देश के 14 राज्यों में 20 हजार से अधिक विद्यालयों में प्रतिदिन 19 लाख विद्यार्थियों को भोजन उपलब्ध कराने का आंकड़ा छू लेगा।

रसोई में आधुनिक मशीनों से भोजन बनाया जाएगा।इन मशीनों से एक बार में एक कुंतल आटा गूंथने के साथ ही 20 हजार रोटी, 1200 लीटर दाल और 100 किलो चावल बन सकेगा। भोजन के निर्माण और उसकी आपूर्ति के लिए रसोई में 150 कार्मिक तैनात किए जाएंगे।

पहले चरण में देहरादून और आसपास के 120 सरकारी विद्यालयों के 15500 छात्र-छात्राओं को पीएम पोषण कार्यक्रम के तहत मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। अगले छह माह में इस रसोई से राज्य के 500 विद्यालयों के 35 हजार छात्रों को मध्याह्न भोजन पहुंचाने का लक्ष्य है।

उत्तराखंड में भी सबसे बड़ी अक्षय पात्र केंद्रीयकृत रसोई का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। अक्षय पात्र केंद्रीयकृत रसोई देहरादून के सुद्धोवाला में खोली गई है।इस रसोई से रोजाना 35 हजार स्कूली छात्रों को पीएम पोषण कार्यक्रम के तहत मध्याह्न भोजन परोसा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top