Headline
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

जल संस्थान को लाखों रुपए का चूना लगाने वाला ये कर्मचारी कर रहा है मौज,अभी तक नही हुई कोई कार्यवाई

हरिद्वार।जलसंस्थान की लक्सर डिवीजन के तत्कालीन सहायक अभियंता राजेश कुमार की ओर से जनवरी 2021 में लक्सर कोतवाली में डिवीजन में प्रधान सहायक के पद पर तैनात आरोपित बिदर कुमार निवासी मिरगपुर थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे में बताया गया था कि जलसंस्थान कार्यालय लक्सर में तैनाती के दौरान बिदर कुमार के पास लक्सर के अलावा लंढौरा, मंगलौर, भगवानपुर आदि डिवीजन की भी जिम्मेदारी थी। बिदर कुमार ने इस दौरान जलमूल्य के रूप में उपभोक्ताओं से वसूले गए एक करोड़ 72 लाख 16 हजार एक सौ रुपये की धनराशि को विभाग के बैंक खातों में जमा कराने के बजाय धनराशि का गबन कर लिया।

विभागीय खातों में जमा धनराशि और उपभोक्ताओं से प्राप्त बिलों में भारी अंतर पाए जाने पर विभाग की ओर से मामले की गहनता से जांच कराई गई तो गबन का पता चला। बताया गया कि विभाग की ओर से जवाब-तलब करने के साथ ही नोटिस जारी किए जाने पर बिदर कुमार ने अपनी गलती स्वीकारते हुए गबन की गई धनराशि में से सात लाख 50 हजार रुपये की धनराशि विभाग के खाते में जमा करा दी। पर, बाकी एक करोड़ 64 लाख 66 हजार एक सौ रुपये की धनराशि उसने विभाग को वापस नहीं की, जिसके बाद आरोपित प्रधान सहायक को सस्पेंड कर दिया गया था।

मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी, लेकिन एक साल का समय बीतने के बाद भी पुलिस की जांच अभी तक पूरी नहीं हुई है। एक साल बाद भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं इस बाबत मामले की जांच कर रहे एसएसआइ मनोज सिरोला का कहना है कि आरोपित की तलाश में उसके ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। लेकिन, वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं कि अन्य मामलों की तरह एक साल बाद भी इतने बड़े गबन के मामले के आरोपित के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

जलसंस्थान में एक करोड़ 72 लाख के गबन के मामले में एक साल बाद भी पुलिस की जांच की सुई आगे नहीं बढ़ सकी है। गबन के आरोपित तत्कालीन प्रधान सहायक को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इतने बड़े घपले को अंजाम देने के बाद भी आरोपित अपने प्रभाव के चलते पुलिस की पकड़ से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top