Headline
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

उत्तराखंड के उपचुनाव में भी मोदी की खुमारी रहेगी बरकरार !

बदरीनाथ उपचुनाव में भंडारी की चुनावी पलटी बनी मुद्दा, भाजपा को फिर मोदी का सहारा

कांग्रेस बदरीनाथ व मंगलौर सीट पर भाजपा को कड़ी टक्कर देने के मूड में

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। बेशक कांग्रेस प्रदेश की पांचों लोकसभा सीट एक बार फिर हार गई। लेकिन देश भर में बढ़ी कांग्रेस की लोकसभा सीटों के बाद उत्तराखण्ड कांग्रेस विशेष उत्साहित है।

इस बीच, प्रदेश रिक्त मंगलौर व बदरीनाथ विधानसभा के लिए उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी के इंतकाल के बाद हरिद्वार लोकसभा की मंगलौर सीट पर चुनाव हो रहा है। जबकि पौड़ी लोकसभा की बदरीनाथ सीट के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी के रातों रात भाजपा में शामिल होने के बाद उपचुनाव की नौबत आई।

दस जुलाई को मतदान होना है। लिहाजा,कांग्रेस भाजपा समेत अन्य दल एक बार फिर चुनावी तैयारियों में जुट गई है।

इस बार, कांग्रेस बदरीनाथ सीट पर विशेष रणनीति के तहत पूर्व विधायक राजेन्द्र भंडारी को विधानसभा में आने से रोकेगी। लोकसभा चुनाव के दौरान भंडारी ने कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के समर्थन में आहूत जनसभा में स्वंय के भाजपा में जाने की अटकलों को खारिज करने के 24घण्टे के अंदर दिल्ली में ‘कमल’ को थाम लिया।

भंडारी की यह चुनावी पलटी से जुड़ा वीडियो देश भर में चर्चा का विषय भी बना। ऐन मौके पर कांग्रेस को झटका देने वाले पूर्व कांग्रेसी विधायक राजेन्द्र भण्डारी को उपचुनाव में खासी मशक्कत करनी पड़ेगी।

लोकसभा चुनाव में भंडारी के पोलिंग बूथ पोखरी में कांग्रेसागे रही। लेकिन पूरी बदरीनाथ विधानसभा में  भाजपा को लगभग 8 हजार की लीड मिली।

मोदी के विशेष प्रभाव वाले चमोली जिले में भाजपा की इस लीड से कांग्रेस जरा भी बेचैन नहीं दिखती। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रहे गणेश गोदियाल कहना है कि बदरीनाथ के मतदाता भण्डारी की पलटी का जवाब मांग रहे हैं। भंडारी से कांग्रेस को मिले धोखे का जवाब जनता देगी। और कांग्रेस बदरीनाथ सीट जीतेगी।

मंगलौर विधानसभा उपचुनाव

दूसरी ओर, बसपा के कमजोर होने के बाद कांग्रेस मंगलौर सीट पर बेहतर स्थिति में दिख रही है। हालांकि, हरिद्वार के नये सांसद पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मंगलौर सीट को जीतने का दावा कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने मंगलौर सीट पर लीड ली थी। इस बार पूर्व विधायक काजी निजामुददीन एक बार फिर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। 2022 के चुनाव में काजी लगभग 600 मतों से चुनाव हार गए थे।

लोकसभा चुनाव की जीत से आह्लादित प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कांग्रेस की चुनौती को कोई तवज्जो नहीं देते हुए साफ कहते है कि पीएम मोदी का मैजिक एक बार फिर चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top