Headline
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

जेपी नड्डा आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे,कुमाऊं और गढ़वाल में करेंगे जनसभा को संबोधित

देहरादून।उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियों तेज हो गई हैं. सभी दलों के राष्ट्रीय नेताओं ने उत्तराखंड में चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाल लिया है।कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज से दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं।उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में दोबारा से सत्ता पर काबिज होने के लिए बीजेपी ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है।6 और 7 फरवरी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड में ही रहेंगे। इस दौरान वे कुमाऊं और गढ़वाल की अलग-अलग विधानसभाओं में बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेगे।

*उत्तरकाशी में पहली जनसभा*

कार्यक्रम के अनुसार जेपी नड्डा कल सुबह 10 बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।यहां से वे सीधे हेलीकॉप्टर से मातली हेलीपैड उत्तरकाशी पहुंचेंगे। यहीं पर उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में जेपी नड्डा गंगोत्री विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश चौहान के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

*सहसपुर में डोर टू डोर प्रचार*

उत्तरकाशी में जनसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर को 12 बजे जेपी नड्डा हेलीकॉप्टर से सीधे देहरादून जिले के सहसपुर में पहुंचेंगे। यहां वे सहसपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सहदेव पुंडीर के लिए डोर टू डोर प्रचार करेंगे।

*डोईवाला में कार्यक्रम*

आखिरी में जेपी नड्डा देहरादून जिले की डोईवाला विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी बृज भूषण गैरोला के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। डोईवाला के कार्यक्रम के बाद जेपी नड्डा देहरादून में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है।मतदान से पहले सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 5 फरवरी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उधमसिंह नगर और हरिद्वार में रैलियां कीं।वहीं आज 6 फरवरी से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी दो दिवसीय उत्तराखंड दौर पर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top