Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी

पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण

30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा

लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान

उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पुस्तक ‘अंतस को घेरे जो सघन कुहासा’ का किया विमोचन

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उपनिबंधक (सोसायटी पंजीकरण) आलोक शाह द्वारा रचित कविताओं के संग्रह ‘अंतस को घेरे जो सघन कुहासा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि कविता कवि की गहरी भावनाओं, समाज के प्रति उनकी दृष्टि और मानव मन के विभिन्न पहलुओं को अभिव्यक्त करती है। लेखक आलोक शाह ने अपनी इस पुस्तक में जीवन की संवेदनाओं और विचारों को एक मार्मिक तरीके से प्रस्तुत किया है, जो पाठकों को गहराई से छूता है।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आलोक शाह के साहित्यिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “कविता एक ऐसा माध्यम है जो जीवन की गहराइयों को समझने और व्यक्त करने का अवसर देती है। यह पुस्तक न केवल व्यक्तिगत विचारों को साझा करती है बल्कि समाज को एक नई दिशा देने की क्षमता भी रखती है।”

इस अवसर पर गंगा प्रसाद अपर सचिव ,जयपाल तोमर अध्यक्ष वित्त सेवा संघ ,ख़ज़ान पांडे,नरेंद्र सिंह,भूपेश कांडपाल,तंजीम अली ,मनमोहन मैनाली,कैलाश पांडेय आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top