Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

सीएम धामी ने कहा, कांग्रेस आई तो शुरू होगा भ्रष्टाचार का खेला

सीएम धामी ने कहा, कांग्रेस आई तो शुरू होगा भ्रष्टाचार का खेला

टनकपुर में भाजपा जीती तो विकास की गारंटी मेरी- सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने टनकपुर व चंपावत में कांग्रेस पर किये प्रहार

टनकपुर/चंपावत। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि टनकपुर में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक ओर हमारी सरकार प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रही है तो वहीं कांग्रेस के नेता इस जुगत में लगे हुए हैं कि कैसे भी करके निकाय चुनाव जीत जाएं और भ्रष्टाचार का खेल फिर से शुरू कर सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड के लोगों को आपस में बांटने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य करती है वहीं कांग्रेस अपने चहेते वोट बैंक को खुश करने के लिए अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने तक को ठुकरा देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 और तीन तलाक को समाप्त करने का काम किया। वहीं कांग्रेस धारा 370 को फिर से लागू करने वालों की सोच रखने वालों के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा की जीत क्षेत्र के विकास की गारंटी है। हमारी सरकार टनकपुर में करोड़ों की लागत से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी विकास परियोजनाओं को तेजी से धरातल पर उतार रही है। पूर्णागिरी मंदिर के लिए रोप-वे का निर्माण किया जा रहा है। शारदा कॉरिडोर के निर्माण पर भी हमारी सरकार कार्य कर रही है। इस कॉरिडोर के निर्माण से क्षेत्र में रोजगार और पर्यटन का विस्तार होगा। 56 करोड़ की लागत से आईएसबीटी का निर्माण किया जा रहा है।

जिसके बाद टनकपुर अंतर्राष्ट्रीय सीमा का प्रमुख केंद्र बन जाएगा। इसके साथ ही टनकपुर में करोड़ों की लागत से आयुष अस्पताल का भी निर्माण किया जा रहा है। ये सभी कार्य टनकपुर को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जिन कार्यों को शुरू करती है उनका लोकार्पण भी करती है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए टनकपुर निकाय क्षेत्र में फिर से कमल खिलाने की अपील की।

इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह मेहरा, चुनाव प्रभारी क्षेत्रपाल मौर्य, पूरण मेहरा, शिवराज कठैत, श्रीलाल रोहताश अग्रवाल, नारायण दत्त जोशी, हेमा जोशी, दीप चंद पाठक, धर्मपाल आर्य, हर्षवर्धन रावत, दीप चंद रजवार, विनोद वर्मा, विद्या, सुरेश वाल्मीकी, शंकरलाल प्रजापति समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top