Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

लोकसभा में पारित हुआ राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक 2021,डोपिंग पर लगेगी लगाम

दिल्ली।बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी और राष्ट्रीय डोप जांच प्रयोगशाला के कामकाज को कानूनी स्वरूप प्रदान करने संबंधी राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक 2021 को मंजूरी प्रदान कर दी, जिसके चलते अब डोपिंग रोधी विषय पर संयुक्त राष्ट्र की संधि भी प्रभाव में आ जाएगी।निचले सदन में विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक से न सिर्फ खेल और खिलाड़ियों को मदद मिलेगी, बल्कि आत्मनिर्भर भारत को भी बल मिलेगा।

इससे पहले विधेयक को सदन में चर्चा के लिए पेश करने के दौरान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हाल के दिनों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी भविष्य में और अधिक पदक जीतेंगे।

ठाकुर ने आगे कहा कि, इस विधेयक से न सिर्फ खेल और खिलाड़ियों को मदद मिलेगी, बल्कि इससे आत्मनिर्भर भारत को भी बल मिलेगा. उन्होंने सदन को बिल के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि साल 2008 में राष्ट्रीय डोप टेस्ट लेबोरेटरी बनाई गई थी, नियम भी बनाए गए थे. लेकिन उसे वैधानिक दर्जा नहीं मिला था. उन्होंने बताया कि अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में डोप जांच को लेकर पहले से ही व्यवस्था है और अब भारत भी इसमें शामिल हो गया है. उन्होंने कहा कि इससे भारत की साख भी बढ़ेगी।

विधेयक पर चर्चा के दौरान भाजपा की तरफ से ओलंपिक पदक विजेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और मनोज तिवारी के अलावा अन्य कई सांसदों ने अपनी बातें कहीं. विपक्षी दलों की बात करें तो, एनसीपी से सुप्रिया सुले, शिवसेना से राहुल शिवाले, टीएमसी से सौगत रॉय, जेडीयू से चन्द्रेश्वर प्रसाद और बीजू जनता दल से भर्तुहरी महताब सहित कई अन्य राजनीतिक दलों के सांसदों ने भी बिल पर अपने विचार रखे।

खेलों की दुनिया में डोपिंग पर लगाम लगाने के उद्देश्य से लाए गए ‘राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक 2021’ को लोकसभा ने पारित कर दिया है. राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी और राष्ट्रीय डोप जांच प्रयोगशाला के कामकाज को वैधानिक स्वरूप प्रदान करने के लिए बुधवार को लाए गए विधेयक को लोकसभा ने चर्चा के बाद पारित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top