Headline
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

CM धामी ने 5 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी,स्मार्ट सिटी दून की तरफ बढ़ते कदम

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड, देहरादून में नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पौध रोपण भी किया। देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आईएसबीटी से जौलीग्रांट एयरपोर्ट एवं सहस्त्रधारा रोड के लिए संचालित 5 नई इलेक्ट्रिक बसों का फ्लैग ऑफ भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 16 जुलाई को हरेला पर्व से 15 अगस्त 2022 तक प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में युवा जिस ऊर्जा एवं उत्साह से भाग ले रहे हैं, देहरादून को क्लीन सिटी एवं ग्रीन सिटी बनाने में इसी प्रकार की ऊर्जा एवं उत्साह काम आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने विरासत में हमें शुद्ध पर्यावरण दिया है, इसी तरह आने वाली पीढ़ियों को भी शुद्ध वातावरण मिले। इसके लिए पर्यावरण संरक्षण हम सबकी सामुहिक जिम्मेदारी है। राज्य सरकार द्वारा इकोलॉजी और इकोनॉमी को संतुलित करने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। विकास के साथ प्राकृतिक संतुलन बना रहे, इसके लिए पर्यावरण एवं जल संरक्षण की दिशा में लगातार प्रयासों की जरूरत है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले साल हरेला पर्व के अवसर पर उन्होंन मिलने वाले आगन्तुकों से अनुरोध किया था कि जो भी मिलने आ रहे हैं, फूल के बजाए उन्हें पौध भेंट करें। मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत संचालित 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को इकोनामी और इकोलॉजी में संतुलन का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा इन बसों के संचालन से लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा होगी एवं क्लीन सिटी ग्रीन सिटी के संकल्प को आगे बढ़ाएगा।

कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पौधारोपण के साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को उसके रखरखाव एवं संरक्षण की जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने कहा कि सभी को जन्मदिन, शादी एवं विशेष अवसरों पर पौधरोपण जरूर करना चाहिए । हमारा प्रदेश हरियाली का प्रतीक है एवं प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आगामी 13 से 15 अगस्त को प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने का भी आग्रह किया।

मेयर श्री सुनील उनियाल गामा कहा कि हरेला पर्व के तहत चल रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगर निगम द्वारा 100 वार्डों में वृक्षारोपण किया जायेगा एवं उनकी देखभाल भी की जायेगी। स्वच्छ एवं सुंदर दून के संकल्प के साथ देहरादून को प्लास्टिक मुक्त भी बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक श्री खजान दास, श्रीमती सविता कपूर, महानगर अध्यक्ष भाजपा श्री सीताराम भट्ट , गढ़वाल कमिश्नर श्री सुशील कुमार, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सिंह कुंवर, नगर आयुक्त देहरादून श्री मनुज गोयल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top