Headline
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

गीता धामी के ऊखीमठ आगमन पर स्थानीय जनता ने किया फूल मालाओ व ढोल नगाडो से भव्य स्वागत

गीता धामी के ऊखीमठ आगमन पर स्थानीय जनता ने किया फूल मालाओ व ढोल नगाडो से भव्य स्वागत

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी व सेवा संकल्प धारिणी फाउण्डेशन की फाउंडर टस्ट्री गीता धामी के ऊखीमठ आगमन पर स्थानीय जनता ने उनका फूल मालाओ व ढोल नगाडो से भव्य स्वागत किया । इस दौरान वे स्वयं सहायता द्वारा तैयार किये गये स्थानीय उत्पादो से रूबरू हुए । उन्होने तुंगनाथ घाटी के विभिन्न हिल स्टेशनो का भ्रमण किया तथा वहां के प्राकृतिक सौन्दर्य से अभिभूत हुई , देर सांय उन्होने भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर मे आयोजित सायंकालीन आरती मे शामिल होकर पुण्य अर्जित किया ।

गीता धामी के ऊखीमठ आगमन पर मधु गंगा हैलीपैण्ड पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिलाधिकारी डा0 सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने उन्हे पुष गुच्छ भेंट कर स्वागत किया । मधुगंगा होटल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओ, स्थानीय जनता व विभिन्न स्वयं सहायता समूहो से जुड़ी महिलाओ ने उनका फूल – मालाओ व ढोल – नगाडो से भव्य स्वागत किया । उनके आगमन पर आयोजित स्वागत समारोह का शुभारंभ सरस्वती विद्या मन्दिर के नौनिहालो ने स्वागत गीत तथा उषा भजन मण्डली ने धार्मिक भजनो से किया । स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी व सेवा संकल्प धारिणी फाउण्डेशन की फाउंडर ट्रस्ट्री गीता धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे केदारपुरी का भव्य व दिव्य निर्माण जारी है तथा आने वाले समय मे केदारनाथ धाम की यात्रा मे और अधिक इजाफा होगा जिससे क्षेत्र की आर्थिकी सुदृढ होने के साथ युवाओ को रोजगार के और अधिक अवसर प्राप्त होगे ।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है इसलिए भारत देश विश्व मे विशिष्ट पहचान बना चुका है । उन्होने कहा कि केदार घाटी का हर प्राणी शिव के समान है इसलिए यहां के हर मनुष्य मे अतिथि देवो भव की परम्परा युगो की है तथा यहां के हर मनुष्य के व्यवहार मे आत्मीयता झलकती है । उन्होने कहा कि पहाड़ का संघर्ष पहाड़ जैसा है। इसलिए फाउण्डेशन ने सीमान्त क्षेत्रो मे स्वास्थ्य शिविर लगाने पर विचार किया है । उन्होने कहा कि फाउण्डेशन ने स्वास्थ्य शिविर लगाने की शुभारंभ गोल्जू महाराज की तपोभूमि से किया था तथा आज मुझे बाबा केदार की भूमि मे स्वास्थ्य शिविर लगाने का सौभाग्य बाबा केदार की असीम कृपा से मिला है ।

उन्होने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दर्जनो योजनाये संचालित की जा रही है तथा केदार घाटी की स्वयं सहायता से जुड़ी महिलाओ को विशेष प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश सरकार से वार्ता की जायेगी । केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि उप चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा जो घोषणाएं की गयी थी धीरे – धीरे सभी घोषणाओ के शासनादेश जारी होकर योजनाये धरातल पर उतर रही है तथा केदारनाथ विधानसभा मे ऐतिहासिक विकास कार्य होने जा रहे है । उन्होने सेवा संकल्प धारिणी फाउण्डेशन के कार्यो की भूरि – भूरि प्रशंसा की । कार्यक्रम मे राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने भी विचार रखे ।

कार्यक्रम में ऊखीमठ मण्डल अध्यक्ष दलवीर नेगी निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी ,नगर पंचायत अध्यक्ष गुप्तकाशी विशेश्वरी देवी , जगदीश लाल,सामाजिक कार्यकर्ता खुशहाल नेगी , सुभाष रावत, प्रदीप राणा ,विनोद देवशाली ,विपिन सेमवाल, भगत कोटवाल, सुमन नेगी ,दर्शनी पंवार,रमेश नौटियाल, सन्दीप पुष्वाण, बबीता भट्ट, योगेन्द्र नेगी ,किरण शुक्ला ,प्रेमलता पन्त ,सरोज भट्ट ,हेमलता नौटियाल, विकास डिमरी, हरीश कोठारी ,डा0 रोहित, नन्दन बिष्ट, निशान्त, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, उप जिलाधिकारी अनिल शुक्ला ,सी ओ सुबोध घिल्डियाल, खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का , थानाध्यक्ष मुकेश चौहान मनोज कोठारी ,बलवीर राणा , रणजीत रावत सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता , स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाये व ग्रामीण मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top