Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

भारत दौरे पर मालदीव के राष्ट्रपति,आज PM मोदी से करेंगे मुलाकात

दिल्ली।सोमवार मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह चार दिन की भारत यात्रा पर पहुंचे।सोलिह आज पीएम मोदी के साथ वार्ता करेंगे।उनका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का भी कार्यक्रम है।मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने सोमवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और बढ़ रही रणनीतिक साझेदारी को नई गति प्रदान करना है।केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने दिल्ली हवाई अड्डे पर सोलिह की अगवानी की. मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के प्रमुख समुद्री पड़ोसियों में से एक है और पिछले कुछ वर्षों में रक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्रों सहित समग्र द्विपक्षीय संबंधों में वृद्धि हुई है।

मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करने और दोनों देशों के बीच व्यापक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करने के लिए सोमवार को नई दिल्ली पहुंच गये हैं। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद सोलिह, पीएम मोदी के निमंत्रण पर चार दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं। इस दौरे पर उनके साथ एक उच्च स्तरीय अधिकारी और व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी आया है।

मालदीव के राष्ट्रपति के भारत पहुंचने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक ट्वीट में लिखा कि, ‘एक करीबी दोस्त और समुद्री पड़ोसी का गर्मजोशी से भारत में स्वागत है। मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह आधिकारिक यात्रा के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं। हमारे दोनों देशों के बीच अटूट दोस्ती को पोषित करने और बहुआयामी साझेदारी को और गति देने का ये अवसर होगा।’ इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति सोलिह भारत के नये राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलेंगे और प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके साथ ही भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी राष्ट्रपति सोलिह की मुलाकात होगी।

अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान नई दिल्ली में आधिकारिक कार्यक्रमों के अलावा, राष्ट्रपति सोलिह दिल्ली में एक भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा करेंगे। इस यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति सोलिह मुंबई का भी दौरा करेंगे और व्यापारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top