Headline
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज

चारधाम यात्रा 2025- श्रद्धालुओं के लिए सख्ती, चेकिंग प्वाइंट्स पर होगी पंजीकरण की जांच

चारधाम यात्रा 2025- श्रद्धालुओं के लिए सख्ती, चेकिंग प्वाइंट्स पर होगी पंजीकरण की जांच

सोनप्रयाग, पांडुकेश्वर, हिना और बड़कोट मुख्य यात्रा मार्गों पर होगी जांच 

देहरादून। चारधाम यात्रा में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखंड सरकार ने पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया है। अब बिना पंजीकरण के किसी भी तीर्थयात्री या आम पर्यटक को चारधाम यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान सोनप्रयाग, पांडुकेश्वर, हिना और बड़कोट जैसे मुख्य यात्रा मार्गों पर पंजीकरण की सख्ती से जांच की जाएगी। जिन यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया होगा, उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भीड़ नियंत्रण के दायरे में लाना है।

यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे समय रहते अपना पंजीकरण ऑनलाइन या अधिकृत केंद्रों के माध्यम से करवा लें। प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण को अनिवार्य किया है। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण की सुविधा दी है। लेकिन पंजीकरण की अनिवार्य सिर्फ चारधाम यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए है। सचिव मुख्यमंत्री व गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि चारधाम यात्रा के अलावा अन्य पर्यटक स्थलों पर आने वाले पर्यटकों के लिए पंजीकरण अनिवार्य नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top