Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

डीएम ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

गोपेश्वर।चमोली हिमांशु खुराना ने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने बदरीनाथ धाम में वन-वे लूप रोड, बाईपास मोटर मार्ग, लेक फ्रंट डेवलपमेंट, अराइवल प्लाजा, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट एवं अस्पताल विस्तारीकरण के तहत संचालित कार्यों की गहनता से प्रगति समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि वर्षाकाल के बाद नदी का पानी कम होने पर रीवर फ्रंट डेवलपेंट कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए अभी से पूरी प्लानिंग तैयार रखें। निर्माण सामग्री को एडवांस में स्टाक करें एवं पर्याप्त संख्या में मजदूर लगाते हुए गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यों को पूरा करना सुनिश्चित करें। आइएसबीटी के नवीकरण और पार्किंग निर्माण कार्यों में भी तेजी लाएं।

उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने बदरीनाथ में भूमि अधिग्रहण कार्यों की भी प्रगति समीक्षा की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा, एसडीएम कुमकुम जोशी, पीआइयू के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी, निर्माणदायी व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top