Headline
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति

गुरु तेग बहादुर की 350वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण नाटक प्रस्तुत, युवाओं को दिया प्रेरणा संदेश

गुरु तेग बहादुर की 350वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण नाटक प्रस्तुत, युवाओं को दिया प्रेरणा संदेश

देहरादून में ‘हिंद दी चादर’ नाटक का भव्य मंचन, गुरु तेग बहादुर की शहादत को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत दिवस के अवसर पर रविवार को देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज सभागार में ‘हिंद दी चादर’ नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी और श्री गुरु तेग बहादुर चैरिटेबल चिकित्सालय के संयुक्त प्रयास से किया गया।

इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री नजिंदर सिंह सिरसा ने विशेष रूप से शिरकत की। नाटक के माध्यम से दर्शकों को गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान, साहस और धर्म रक्षा के इतिहास से अवगत कराया गया।

“गुरु परंपरा ने राष्ट्र को जोड़ा है”

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘हिंद दी चादर’ कोई साधारण प्रस्तुति नहीं, बल्कि यह समाज के लिए एक दिशा देने वाला संदेश है। “हमारे गुरुओं ने सदा राष्ट्र को सर्वोपरि रखा है। उनका जीवन त्याग, बलिदान और सामाजिक एकता का प्रतीक है।”

उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों का इतिहास आज की युवा पीढ़ी को पढ़ाया जाना चाहिए, ताकि वे अपने गौरवशाली अतीत से प्रेरणा ले सकें।

हेमकुंड रोपवे से श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना पर शीघ्र काम शुरू होने जा रहा है। इस सुविधा के बाद श्रद्धालुओं की यात्रा न केवल सुविधाजनक होगी, बल्कि राज्य में पर्यटन को भी नई ऊंचाई मिलेगी।

ऐतिहासिक विरासत को जीवंत करता मंचन

‘हिंद दी चादर’ नाटक ने दर्शकों को उस समय में ले जाकर खड़ा कर दिया, जब गुरु तेग बहादुर जी ने धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। प्रस्तुति के बाद पूरे सभागार में श्रद्धा और गर्व का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top