Headline
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
रुद्रपुर में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
रुद्रपुर में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या

सरकार ने बैंकों को दिया ये ज़रूरी निर्देश

दिल्ली।वित्त राज्य मंत्री डॉ. भगवत किशनराव कराड ने बैंकों को कहा है कि मौजूदा हालात में बैंकिंग कर्ज की तेज बनाये रखने की जरूरत है। बैंकों से यह भी आग्रह किया गया है कि यूक्रेन-रूस युद्ध से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों की कर्ज की जरूरत पर खास तौर पर ध्यान देने की जरूरत है।

बैठक में बैंक प्रमुखों के साथ वित्त मंत्रालय के सारे आला अधिकारी भी मौजूद थे। इस बैठक के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं दी गई है। पहले बैठक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होनी थी लेकिन उनकी किसी दूसरे आवश्यक कार्य में व्यस्त होने की वजह से बैठक की अध्यक्षता वित्त राज्य मंत्री ने की। बैठक में बैंकों में फंसे कर्ज (एनपीए) की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

गैर आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एनपीए की स्थिति को लेकर सरकार ने संतोष जताया है। वर्ष 2021-22 में कुल अग्रिम के मुकाबले बैंकों के फंसे कर्ज का स्तर 5.97 फीसद रहा है जबकि वर्ष 2020-21 में 7.30 फीसद और वर्ष 2019-20 में 9.20 फीसद थी। बैंकों को कहा गया है कि एनपीए के स्तर को घटाने की कोशिश जारी रखनी होगी ताकि यह वैश्विक स्तर पर आ सके। बैठक में अलग अलग बैंकों ने अपने स्तर पर एनपीए घटाने के तरीकों के बारे में बताया।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ सोमवार को वित्त मंत्रालय की हुई बैठक में सरकार ने बैंकों को कर्ज वितरण की रफ्तार को बनाये रखने को कहा है। कोरोना काल से पहले से ही भारत में बैंकिंग कर्ज वितरण की रफ्तार कोई खास नहीं थी लेकिन ताजे आंकड़े बताते हैं कि अब बैंकों की तरफ से ज्यादा कर्ज वितरित किये जा रहे हैं। 3 जून, 2022 को समाप्त पखवाडे़ के दौरान बैंकिंग कर्ज वितरण में 13.1 फीसद की वृद्धि देखी गई है जो पिछले तीन वर्षों की सबसे तेज रफ्तार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top