Headline
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

कार्यों की खराब गुणवत्ता पर पुरातत्व अधिकारियों को फटकार

देहरादून । प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज अपने भ्रमण कार्यक्रम के अंतिम दिन हनोल स्थित महासू देवता मंदिर पहुंचे। वहाँ उन्होने जागडा (हरियाली मेले) से पूर्व व्यवस्थाओं को लेकर आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया।

प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज अपने भ्रमण कार्यक्रम के अंतिम दिन हनोल स्थित महासू देवता मंदिर पहुंचे। यहाँ उन्होने सबसे पहले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों के साथ महासू देवता मंदिर का निरीक्षण किया।मंदिर परिसर में हुए निर्माण कार्यों में खराब गुणवत्ता को लेकर उन्होंने अधिकारियों को इस दौरान फटकार भी लगाई।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने श्री महासू देवता मंदिर, हनोल में होने वाले जागड़ा (हरियाली मेले) की व्यवस्थाओं को लेकर आयोजित बैठक में भी प्रतिभाग किया। इस दौरान संस्कृति मंत्री श्री महाराज ने जागड़ा (हरियाली मेले) को राजकीय मेला घोषित करने की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने मन की बात में महासू महाराज का जो जागड़ा (हरियाली मेले) होने वाला है उसका उल्लेख पर इस क्षेत्र को बड़ी प्रमुखता दी है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मंदिर परिसर का मास्टर प्लान तैयार कर आने वाले समय में इस को व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करेगी।

संस्कृति मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले से संबंधित सभी व्यवस्थाएं लाइट, सुरक्षा व भंडारे का समुचित प्रबंध होना चाहिए। सभी को मिलकर इस आयोजन को सफल बनाना है। इस मौके पर श्री महाराज ने मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से मंदिर को 1000 कंबल दिए जाने की भी बात कही।

बैठक में श्री महासू देवता मंदिर समिति हनोल के पदेन अध्यक्ष उपजिलाधिकारी, चकराता, पदेन उपाध्यक्ष, तहसीलदार, त्यूनी, सचिव पुरोहित मोहन लाल सेमवाल, संरक्षक, बजीर दीवान सिंह राणा, जयपाल सिंह पंवार, सदस्य पुजारी मदन चंद, प्रहलाद जोशी, राजेंद्र नौटियाल, राजगुरु चंदन राम राजगुरु, रघुवीर सिंह, राजाराम शर्मा, डॉक्टर नरेंद्र चौहान, नारायण सिंह पवार, टोनी, राजेंद्र चौहान, जितेंद्र सिंह चौहान, उर्मिला शर्मा और शांति राम आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top